- सामाजिक समरसता एवं कंबल वितरण समारोह का हुआ आयोजन
रिपोर्ट–निशांत सिंह
बरसठी | क्षेत्र के बनकट गांव में रविवार को सामाजिक समरसता एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता ग्राम प्रधान बिंदु देवी पत्नी प्रदीप कुमार द्वारा 300 कंबल वितरण किया गया। समारोह के मुख्यातिथि सागर आई.ए.एस.अकादमी के निर्देशक ओम प्रकाश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि चन्द्रा ई.एन. टी के संचालक डॉ राजेश कुमार ने जरुतमंदो को अपने हाथों से कंबल वितरण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि, आज के समय जातिपाति की भावना को छोड़कर उससे ऊपर उठकर सभी जाति धर्मो के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी प्रबुद्धजनों के साथ बैठ कर हम लोगो की समस्याओं को खत्म करने के लिए आगे आने की जरूरत हैं।समारोह की अध्यक्षता राज्य विधि सलाहकार इंद्र देव ने किया। समारोह के पूर्व सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधान अर्जुन यादव, रविन्द्र यादव, मिलन सिंह, प्रमोद सिंह, सुभाष सिंह, राकेश, सुरेश गौतम, सचिव अमित सिंह, पंकज सिंह। समारोह का सफल संचालन प्रधान राकेश बिंद ने किया। समारोह के अंत मे मुख्ययोजन प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार व आकाश कुमार ने सभी आगन्तुको के प्रति अपना आभार व्यक्त किया

