,विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन —
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- त्रिलोचन बड़ा गांव बीआरसी जलालपुर पर मँगलवार को विकास खण्ड स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 का आयोजन किया गया.। खेल का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी जलालपुर के निर्देशन में किया गया । .खेल महाकुंभ में जलालपुर विकासखंड के विभिन्न गांव और विभिन्न विद्यालयों के जूनियर वर्ग के बच्चों ने सहभाग किया . ।
खेल महाकुंभ में कबड्डी खो-खो ,दौड़ ,लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया ।. बालक और बालिका वर्ग के खेल अलग-अलग आयोजित किए गए. खेल में प्रतिभागी बच्चों और विद्यालयों ने सहभाग किया ।.खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने खेल का आयोजन किया. । प्रतियोगिता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर गोरखनाथ पटेल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल में अनुशासन और धैर्य का बहुत महत्व है । प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकुढीपुर , पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाहर पट्टी ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय धराव ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महिमापुर ,कंपोजिट विद्यालय तिलोचन ,कंपोजिट. विद्यालय ओईना, के छात्रों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया ,विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. ब्लॉक स्तर पर विजयी छात्र और टीमें तहसील और जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगी.ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ की आयोजन में निर्णायक के रूप में विकास से जलालपुर के सभी खेल अनुदेशक श्री रविंद्र यादव के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ गिरीश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, मोहम्मद इमरान ,अनिल कुमार, सुमित्रा देवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.। इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार, रूद्र सेन सिंह, सोभनाथ यादव, सुरेश सिंह, प्रेम प्रकाश , संजू चौधरी ,विधाता , प्रियंका सिंह, प्रियंका कश्यप मुन्नी देवी, सुषमा सिंह ,सहाना निजाम, सुरेश पाल ,जनार्दन पांडेय, नागेंद्र यादव, राम उजागिर यादव ,जूही अग्रवाल, दीप्ति कुशवाहा आदि का योगदान सराहनीय रहा .खेल महाकुंभ के सफल आयोजन हेतु खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किया गया, साथ ही प्राथमिक विद्यालय असरबनपुर की शिक्षिका संगीता सिंह द्वारा सरस्वती गीत और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का कुशल संचालन मनीषी श्रीवास्तव सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय ओईना ने किया.

