तेजी बाजार बनेगी नई ब्लॉक
महराजगंज,जौनपुर।पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मैनुद्दीनपुर में आयोजित सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह एवं नवनिर्मित कक्षो के लोकार्पण के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वह आजीवन शिक्षण का कार्य करता रहता है। यह पीएम श्री विद्यालय मॉडल विद्यालय होने के साथ जनपद व प्रदेश में अपना स्थान रखता है।जौनपुर में सबसे अधिक प्रशासनिक अधिकारी हुए हैं। जौनपुर की पहचान प्रशासनिक अधिकारियों व तिलकधारी महाविद्यालय से हैं। यदि यहां एक केंद्रीय विश्वविद्यालय बन जाए तो निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में जौनपुर देश में अपना नाम रोशन करेगा।तेजी बाजार नया थाना बनने के बाद आप जल्द ही नया विकास खंड भी बनेगा। जब तक जौनपुर से भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि नहीं होता तब तक मैं यहां की जनता की सेवा करता रहूंगा।
इस दौरान बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा पीएम श्री विद्यालय एक मॉडल विद्यालय के रूप में काम कर रहा है। खेल व शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय ने प्रदेश व जनपद में अपना स्थान बनाया है। जो सुविधा यहां मौजूद हैं वह शहर के किसी प्राइवेट विद्यालय में नहीं है। शिक्षा की अलख जगा कर ही जात-पात की व्यवस्था को मिटाया जा सकता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा जौनपुर पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहा है।इस बार निपुण आकलन में पूरे प्रदेश में जौनपुर पहले स्थान पर आया।जिले के 1757 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं।अध्यापकों के आकलन के द्वारा ही समाज का आकलन किया जाता है कि यह समाज कैसा होगा। ऐसे में अध्यापन पेशा अन्य पेशों से अलग है। इस दौरान 36 वर्ष सेवा के बाद रिटायर हो रही विद्यालय के प्रधानाध्यापिका किरण सिंह को पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री एवं विधायक द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी राम मोहन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा, विन्ध्वासिनी उपाध्याय,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित सिंह,डा. मनीष सिंह, राजेश सिंह,शैलेंद्र मोहन सिंह,सिद्धार्थ सिंह, सुनील सिंह ,आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव पूजन पाण्डेय द्वारा किया गया।
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
