- राम नवमी पर निकाली गई शोभायात्रा
रिपोर्ट-निशांत सिंह
बरसठी : आज रविवार शाम लगभग 6 बजे निगोह बाजार में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा, जय श्री राम नाम के नारों से गूंज उठा बाजार, ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बाजार व आस पास के ग्राम वासियों ने राम नवमी पर गाजा बाजा के साथ निकाली शोभा यात्रा, जिसमें श्री राम व सीता जी के बाल स्वरूप को रथ पर विराजमान कर झांकी भी निकाली।

इसके अलावा डी जे, पर हाथ में श्री राम जी का झंडा लिए राम भक्त डीजे की धुन पर थिरकते हुए पूरे बाजार व गांव का भ्रमण कर पंडाल पर पहुंच कर शोभा यात्रा का समापन किया। इस दौरान प्रशासन भी शोभा यात्रा में सुरक्षा के दृष्टिगत मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चा सिंह, संतोष कुमार सिंह, अजित सिंह, विक्कू दुबे,विनोद सरोज, व ग्राम वासियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

