रामपुर में ट्रक ने दो बार मारी कार को टक्कर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी, चालक को मामूली चोट
जौनपुर :रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। कार में सवार तीन लोग बाल बाल बच गए जबकि चालक को मामूली चोटे आई। ग्रामीणों के घेराबंदी के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
सुरेरी थाना के परमालपुर का निवासी राहुल पांडेय अपनी पत्नी जूली पांडेय को लेकर दवा करने के लिए रैनाल्ट ट्रीबर कार से जौनपुर जा रहे थे। रामपुर बाजार के थोड़ा आगे एक ट्रक चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार का दाहिना दोनों गेट चिपटा हो गया। इसके बाद कार चालक ने भाग रहे ट्रक का पीछा करते हुए गंधौना मोड़ के पास पहुंचकर ओवरटेक कर आगे निकला तो इसके बाद एक बार फिर ट्रक चालक में कार में दोबारा टक्कर मार दिया। टक्कर से कार चालक अंकित सरोज को मामूली चोटे आई। ग्रामीणों से घिरा देखकर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर जमालपुर चौकी प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तब तक कार मालिक ट्रक के साथ खड़ा हुआ था इसके बाद पुलिस ने पूछताछ किया लेकिन ट्रक चालक नहीं मिल सका है। समाचार लिखे जाने तक चौकी प्रभारी मौके पर रहकर कार मलिक के द्वारा आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे।
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।