जौनपुर।सुरेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरेरी में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी मडियाहूं ने फीता काटकर किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुरेरी समेत पुलिसकर्मी और समाजसेवी मौजूद रहे। एक हफ्ते में थाना क्षेत्र के अंदर यह दूसरा पुलिस बुथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी ने किया।
सुरेरी थाना के सुरेरी ग्राम सभा में नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बूथ के शिलापट्ट का पर्दा उठाते हुए फीता काट कर उद्घाटन किया। क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सहायता बूथ पर हर समय पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे और हर पीड़ित व्यक्ति की 112 नंबर पुलिस की तरह त्वरित रूप से सहायता होगी। जिससे पीड़ित व्यक्ति को राहत मिलेगी और अपराधों में कमी आएगी। मैं तो कहता हूं की पुलिस बूथ पर हमेशा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सहायता ले और जरूरत पड़े तभी थाने पर जाए।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पटेल ने कहा कि पुलिस बूथ के उद्घाटन का उद्देश्य है कि क्षेत्रीय लोगों को पुलिस की सहायता तत्काल मिल सके, पुलिस सूचना पर जल्द से जल्द पहुंच कर पीड़ित की सहायता कर सके। उद्घाटन कार्यक्रम समाजसेवी विनय सिंह और पूर्व क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग ने थानाध्यक्ष तथा मडियाहूं सीओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान थाने के सभी स्टाफ पुलिसकर्मी और क्षेत्र के सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
