Jaunpur News:सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत उपकेंद्र जलालपुर और सेहमलपुर की लाइन
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर।—- 33केवी लाइन जमा योजना अंतर्गत कुंवर हरिवंश सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज जगरनाथपट्टी जगदीशपुर परिसर से शिफ्ट किया जाना है।सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि उक्त कार्य हेतु 21जून को सुबह 11बजे से शाम 6 बजे तक 33केवी जलालपुर लाइन से पोषित विद्युत उपकेंद्र जलालपुर और विद्युत उपकेंद्र सेहमलपुर से निर्गत समस्त 11केवी की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जेई कृपा शंकर पटेल व उपखंड अधिकारी जलालपुर मनीष कुमार ने दिया है।

