Jaunpur News;भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा

Oplus_16908288

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट -अर्चना मिश्रा

रामपुर विकास खंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को नूरपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हर घर तिरंगा अभियान को नूरपुर बाजार में शुभारंभ करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

नोनारी मंडल के नूरपुर बाजार में विशाल तिरंगा पद यात्रा का आयोजन हुआ, जो शिव मंदिर नूरपुर से शुरू होकर हरिहरपुर तक संपन्न हुई। कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल ने की, जबकि कार्यक्रम प्रभारी अरुण सिंह, संयोजक विकास पाण्डेय उर्फ़ सुरेंद्र, सह संयोजक सूरज चौरसिया व प्रदीप कुमार सिंह (मंडल महामंत्री) रहे।

मुख्य अतिथि श्याम दत्त दूबे रहे, जबकि प्रवासी अतिथि अखिल प्रताप सिंह, जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, और विशिष्ट अतिथि अमित सिंह टाटा (भावी प्रमुख रामपुर) थे।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह, अनिल सिंह (प्रधान काजिहद), खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर अश्वनी कुमार सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र गिरी, महेंद्र राय, मनोज कुमार मौर्य, विरेंद्र पाण्डेय, डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता, पन्नालाल गुप्त इंटर कॉलेज प्रबंधक, अध्यापक प्रमेश कुमार, गुंजा देवी, जय बहादुर यादव, पंकज सिंह, डॉ. संदीप कुमार पटेल, प्रदीप पटेल (प्रधान हरिहरपुर), महेंद्र प्रताप (प्रधान पृथ्वीपुर), सुनील कुमार (प्रधान हरिहरपुर), लक्ष्मण प्रजापति (सेक्टर संयोजक), विनोद पाण्डेय, नवीन, दुर्गा और मुन्ना राजभर शामिल हुए।

कार्यक्रम के व्यवस्थापक एडवोकेट नीरज कुमार गुप्ता (भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य नूरपुर) रहे। ग्राम प्रधान नूरपुर अरविंद कुमार पटेल, पंचायत सहायक अर्पित कुमार विष्णु, संगीता देवी, एनम आरती यादव, तथा सुरक्षा व्यवस्था में सुरेरी थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा और उनकी पुलिस टीम मौजूद रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update