Jaunpur:रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
संवाददाता – दीपक शुक्ला
रामपुर (जौनपुर)गुरुवार को नगर पंचायत रामपुर के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने की। यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण से हुई और यह बरसठी तिराहे से होते हुए पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में हंसराज कैरियर इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक रविंदर तिवारी अपने कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ सहभागी बने। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा का संचालन श्री तिवारी द्वारा ही किया गया।
इस अवसर पर नगर एवं विद्यालय से जुड़े कई गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा
प्रधानाचार्य बृज मोहन मिश्रा
वाइस प्रिंसिपल अशोक कुमार मिश्रा
सुभाष सिंह, रामकुमार शुक्ला, विकास कुमार पांडेय, राजा बाबू विश्वकर्मा, लव त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, विपिन दुबे, रिंकू दुबे, शुभम, अमित चौरसिया, अभिनव तिवारी, बृजेश विश्वकर्मा, अच्छे सिंह, सुजीत गुप्ता, राम आसरे, वीरेंद्र पटेल, रविंद्र विश्वकर्मा, संजय, सुशील, एवं साहिल शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगर में देशभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया, जिसे आमजन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।