रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह


जलालपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में द मर्सी क्लब द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा क्लब के जलालपुर कस्बा स्थित कार्यालय से प्रारंभ हुई, जिसका नेतृत्व क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज हाशमी ने किया।

तिरंगा यात्रा को खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पूरे कस्बे से होते हुए जलालपुर चौमुहानी पर जाकर संपन्न हुई। मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।

इस अवसर पर क्लब संरक्षक संकठा प्रसाद गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, संतोष गुप्ता, मीरु अहमद, रतन लाल मौर्या, हरीश सरोज, भूल्लन भारती, राजेंद्र, प्रेमबहादुर यादव, सरिता देवी, विशाल अग्रहरि, ऊषा देवी, शिल्पा कुमारी, अनीता देवी, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश देना था। आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update