पुलिस टीम ने बैटरी चोर को किया गिरफ्तार —
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर — थाना क्षेत्र के निवासी राघवेन्द्र सिंह पुत्र कपिल देव सिंह ग्रा0 ताला मझवारा के गाड़ी से 26/8/2025 को अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर फरार हो गये थे । चोरी की घटना के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में लगातार जुटी हुई थी ।
प्र0नि0 गजानंद चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. प्रद्युम्न यादव 2. असलम को सई नदी के पास से पुलिस हिरासत मे लिया । पूछताछ के दौरान
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि करीब 10-12 दिन पहले शादीपुर में खड़े एक ट्रेक्टर से 01 बैटरी को रात में चोरी करके छिपाकर रखे थे। जिसे बावतपुर की तरफ बेचने जा रहे थे। हम दोनों ने दिनाँक 27-08-2025 को रात में समय करीब 03.00 बजे के आस-पास महेश गुप्ता की दुकान के सामने एक ट्रक खड़ी थी, जिसमे से एक बैटरी चोरी किये थे। जिसे इसी बाईक पर लादकर हम लोग बावतपुर में जाकर ढाबे पर खड़ी एक DCM ड्राईवर को 2000 /- में बेच दिये। जिसे हम लोग पहचानते नहीं है मंजूला ईण्टरप्राईजेज के इजरी हाईवे पर दुकान के सामने खडी दो टैक्टर से दिनाक-21-08-25 को रात में दो बैटरी चोरी किये और इसी बाईक पर ले जाकर हरहुआ वाराणसी मे ट्रैक्टर वालों को 6000/- में बेच दिया था। जिसे हम लोग पहचानते नहीं है। आपस मे तीन-तीन हजार रुपया बाट लिये।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*
1. प्रद्युम्न यादव पुत्र स्व0 रविन्द्र यादव निवासी ग्राम चांदपुर थाना लाईनबाजार जनपद जौनपुर।
2. असलम पुत्र सरफराज निवासी ग्राम फुलपुर थाना लाईनबाजार जनपद जौनपुर है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 अमरनाथ यादव
2. उ0नि0 रामअवतार यादव
3. हे0का0 अमरेश मिश्रा,
4. का0 शुभम त्यागी ,
5. हे0का0 रामप्रवेश यादव
6. हे0का0 खुर्शीद आलम

