अनिल पांडेय पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित — पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर का गठन सम्पन्न
समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
मछलीशहर (जौनपुर)। जौनपुर पत्रकार संघ की मछलीशहर इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय श्री अनिल पांडेय जी को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व क्षमता, संयमित कार्यशैली और पत्रकार हितों के प्रति सजगता को देखते हुए संघ के सदस्यों ने एकमत होकर उन्हें दोबारा यह दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। सभी नवचयनित पदाधिकारियों को उपस्थित पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, जिम्मेदारियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। साथ ही संघ की सक्रियता और सामाजिक सरोकारों में उसकी भूमिका को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अनिल पांडेय जी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे।
