आज की बड़ी खबरें — उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से
लखनऊ:
- करोड़ों के कर्ज से परेशान युवक ईशान गर्ग ने कार में खुद को गोली मारकर दी जान, पिता बड़े व्यापारी थे, कोरोना में हुई थी मौत।
- अरहर दाल हुई महंगी — महाराष्ट्र में बारिश से फसल को नुकसान, लखनऊ में दाम ₹120–₹122 प्रति किलो तक पहुँचे।
- CM योगी ने चंदौली हादसे पर जताया दुख, मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना।
- RTE के तहत सत्र 2026–27 में दाखिला प्रक्रिया जल्द, अफसरों को मिली सख्त हिदायत।
- CM जनता दर्शन में योगी ने खुद सुनीं फरियादें, अफसरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
उत्तर प्रदेश के अन्य ज़िले:
- बागपत: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत।
- शामली: कांधला पुलिस ने तीन पशु चोरों को पकड़ा, चोरी की दो भैंसें बरामद।
- अयोध्या: परिक्रमा मेला को लेकर 80 मजिस्ट्रेट तैनात, रेलवे क्रॉसिंग पर अतिरिक्त सुरक्षा।
- इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर।
- अम्बेडकरनगर: महिला की मौत मामले में साकेत मेडिकल सेंटर की जांच टीम गठित।
- रायबरेली: चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से उपकरण और 200 लीटर तेल चोरी किया।
- ग्रेटर नोएडा: दो युवकों पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में भर्ती।
- सहारनपुर: मुठभेड़ में ₹10,000 का इनामी अर्जुन गिरफ्तार, घायल अवस्था में पकड़ा गया।
- मेरठ: ₹25,000 के इनामी शानू से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगी, घायल।
- चंदौली: मुगलसराय में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से अधेड़ की मौत।
- हमीरपुर: अवैध मौरंग खनन में ट्रैक्टर पलटने से महिला मजदूर की मौत।
- चित्रकूट: मानिकपुर स्टेशन पर मिला 90 लाख रुपये से भरा बैग, GRP जांच में जुटी।
- मेरठ: ठहलने निकले दंपति से लूट, महिला के कान से झपटे कुंडल, घायल हालत में भर्ती।
- मुरादाबाद: प्रेम वंडरलैंड के पास कैंटीन में भीषण आग, चार झुलसे, बचाव कार्य जारी।
उत्तराखंड:
- देहरादून: आज से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन।
- देहरादून: मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात, देवभूमि आने का निमंत्रण दिया।
राष्ट्रीय:
- दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।

