किसी भी संगठन की जान उसके सदस्य होते हैं: संजय अस्थाना
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जौनपुर इकाई की बैठक सम्पन्न
सर्वसम्मति से आशीष पाण्डेय बने जिला महासचिव
जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जौनपुर इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक बुधवार को स्थानीय पत्रकार संघ भवन में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण, सदस्य सहभागिता और जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विशेष चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली शक्ति उसके सदस्य होते हैं, न कि पदाधिकारी। उन्होंने कहा कि कई बार बिना पद के भी व्यक्ति अपने कार्य, समर्पण और सहज व्यवहार के बल पर संगठन में सम्मान का स्थान बना लेता है। पद महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि पद पर रहते हुए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन आवश्यक है।
बैठक के दौरान संरक्षक रामजी जायसवाल ने कहा कि चाहे परिवार हो या संगठन, हर सदस्य का यह दायित्व है कि वह सभी का सम्मान करे। पारस्परिक सम्मान और एकजुटता से ही विकास संभव है। इसी क्रम में मंडल पदाधिकारी दयाशंकर निगम, संरक्षक डा. राम सिंगार शुक्ला, संरक्षक जय आनन्द, संरक्षक श्याम रतन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रो. आशा राम यादव एवं उपाध्यक्ष श्याम शंकर पाण्डेय ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे।

इस दौरान चार नए सदस्यों — आशीष पांडेय, सोनू उपाध्याय, शुभम सेठ एवं राम प्रकाश चौबे का सदन में परिचय कराया गया, जिनका उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन में महासचिव के तीन पद हैं। महासचिव लक्ष्मी नारायण मौर्या एवं विवेक श्रीवास्तव के बाद एक पद रिक्त चल रहा था। उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए आशीष पांडेय सर्वथा योग्य हैं। सदन ने जोरदार तालियों से इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। तत्पश्चात वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उक्त पद का नियुक्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर आशीष पांडेय का स्वागत किया गया।
बैठक में सदर अध्यक्ष देवेंद्र खरे सहित —
जय प्रकाश तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, असलम परवेज, संजय चौरसिया, कमलेश यादव, मनोज यादव, तबरेज नियाजी, दानिश इकबाल, नवनीत सिंह, वेद विश्वकर्मा, आबिश इमाम, अली मेंहदी, विशाल सोनकर, गोरख सोनकर, रोहित चौबे, दीपक मिश्रा, शारिक खान, बख्तियार आलम, बुद्धि प्रकाश तिवारी, राहुल गुप्ता, पंकज समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन संगठन मंत्री प्रशांत विक्रम सिंह ने किया।

