मड़ियाहूं में सीओ गिरेंद्र सिंह ने छात्राओं को किया जागरूक, बताया— महिला सशक्तिकरण का असली अर्थ
मड़ियाहूं (जौनपुर)। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर गुरुवार को स्थानीय डिग्री कॉलेज में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र सिंह ने छात्राओं के बीच एक जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम में सीओ गिरेंद्र सिंह ने कहा कि “आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, लेकिन उसे अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112 और महिला सहायता नंबर 181 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक तुरंत शिकायत करें। प्रशासन सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए आत्मरक्षा, कानून और करियर निर्माण से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और शिक्षा ही महिला सशक्तिकरण की सच्ची नींव हैं।सशक्त महिला ही सशक्त समाज की नींव है, और शिक्षित नारी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।” — सीओ गिरेंद्र सिंह
कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या ने छात्राओं को जीवन में आत्मविश्वास, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया।
अध्यापकगणों और छात्राओं ने सीओ सिंह के प्रेरक संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक हैं।
सीओ गिरेंद्र सिंह मड़ियाहूं डिग्री कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए।
रिपोर्ट : निशांत सिंह, मड़ियाहूं


