कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस में 1500, 400 मीटर लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, शाटपुट थ्रो। दूसरे दिवस में 200,800,100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो का आयोजन हुआ। सभी छात्र एवं छात्राओं ने खेल में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किए और साथ खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किए। विजेता छात्रों को प्राचार्य प्रो राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेलकूद प्रभारी डॉ पूनम सिंह समेत सभी निर्णायक मंडल के सदस्य सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहे।


