रामपुर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, दस दोपहिया वाहनों का किया चालान
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून व्यवस्था और यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने स्वयं किया।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में थाना पुलिस टीम ने बरसठी तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान दस दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से वाहन के कागजात, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि— “अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
अचानक हुई इस सघन चेकिंग से क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की सक्रियता से लोगों में अनुशासन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।



