Jaunpur News : राघवेन्द्र सिंह बने उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देश पर जलालपुर मंडल इकाई की चुनावी बैठक सम्पन्न हुई। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू द्वारा नामित चुनाव अधिकारियों की देख—रेख में सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न की जा रही है। तत्पश्चात कार्यक्रम संचालक द्वारा आगे की चुनावी कार्यवाही प्रारंभ की गई।
चुनावी प्रक्रिया के दौरान जलालपुर बाजार के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने राघवेन्द्र सिंह का नाम जलालपुर मंडल के अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया, जिसका मिश्रा ढाबा के अधिष्ठाता राजेश मिश्रा एवं संकठा प्रसाद गुप्ता सहित उपस्थित सभी व्यापारियों ने समर्थन किया। निर्धारित समयावधि में कोई अन्य प्रस्ताव न आने पर चुनाव अधिकारियों ने राघवेन्द्र सिंह को आगामी तीन वर्ष के लिए जलालपुर मंडल का अध्यक्ष घोषित किया।
साथ ही अतिशीघ्र कार्यकारणी गठन के निर्देश भी दिए गए।
चुनाव अधिकारियों एवं उपस्थित सभी व्यापारियों ने राघवेन्द्र सिंह को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर शुभकामनाएँ दीं।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि—
“मुझे जो विश्वास और दायित्व सौंपा गया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा तथा व्यापारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।”
इस अवसर पर राजेश मिश्रा, संजय सिंह, कृष्णकांत चौबे हरिशंकर चौबे,संकठा प्रसाद गुप्ता,अखिलेश सिंह ,सूरज सिंह, अभिषेक गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, शिवम सिंह, अजय सिंह, ओम शंकर अग्रहरी,प्रकाश यादव ,संजय यादव, सतीश यादव ,संदीप उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप उपाध्याय,अभिषेक सिंह, मनोज सिंह, राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



