जौनपुर में जेल में बंदी ने फंदे से लटककर दी जान, दहेज हत्या मामले में था बंद
जौनपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को जेल में एक बंदी ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह दहेज हत्या के मामले में बंद था।
जौनपुर जिले में शुक्रवार को जिला कारागार में एक बंदी ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह दहेज हत्या के मामले में बंद था। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच
शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया निवासी मो. सुफियान (24) जिला जेल में बंद था। आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी। सुफियान पर दहेज हत्या का आरोप था। सूत्रों की मानें तो सुफियान ने जनरेटर रूम में गमझे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। छानबीन की जा रही है।


