नाबालिग किशोरी अपहरण मामला: फिरौती कॉल निकली ठगी, प्रेमी संग जाने की पुष्टि
रामपुर (जौनपुर)।
नाबालिग किशोरी के अपहरण और फिरौती की मांग से जुड़ी खबरों को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि किशोरी के अपने प्रेमी के साथ स्वेच्छा से चले जाने का है। किशोरी की उम्र कम होने के कारण परिजनों की तहरीर पर रामपुर थाने में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए किशोरी की तलाश में जुटी है।
इसी दौरान परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को एसओजी पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि किशोरी मिल गई है और जल्द ही उसे घर पहुंचा दिया जाएगा। इसके बदले ₹14,000 की मांग की गई। इस कॉल की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है।
प्राथमिक जांच में उक्त मोबाइल नंबर को कोलकाता का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह कॉल किसी ठगी/फ्रॉड गैंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जो ऑनलाइन दर्ज मुकदमों की जानकारी के आधार पर पीड़ित परिवारों को गुमराह कर पैसे की मांग करते हैं।
थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को आश्वस्त किया है कि किशोरी को शीघ्र बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस या कोई भी अधिकारी कभी भी फोन पर क्यूआर कोड या ऑनलाइन पैसे की मांग नहीं करता।
महत्वपूर्ण अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर विश्वास न करें और तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें। भ्रामक खबरों से दूर रहें और जालसाजों से सतर्क रहें।
मामले में आवश्यक जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – निशांत सिंह
नाबालिग किशोरी अपहरण मामला: फिरौती कॉल निकली ठगी, प्रेमी संग जाने की पुष्टि
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

