हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जंगी पीजी कालेज का 21वां वार्षिकोत्सव
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- क्षेत्र के जंगी पीजी कॉलेज असरबनपुर का 21 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर पूर्व मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि में पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सपा डा अवधनाथ पाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री प्रिया सरोज एडवोकेट सांसद मछली शहर ने किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया ।

तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ-साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विविध प्रकार के एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्र कल देश के भविष्य का निर्माण करेंगे। कोई डॉक्टर बनेगा कोई वैज्ञानिक बनेगा कोई इंजीनियर बनकर राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान करेगा। उन्होंने सम्बोधन करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा । उनकी सोच थी कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद मछलीशहर सुश्री प्रिया सरोज ने कहा कि हमारे पिताजी का सपना था जो विद्यालय की स्थापना करके साकार हो गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की वजह से हम सबको यह अधिकार मिला है। उनका सपना था सब शिक्षित बने तभी समाज का तथा देश का विकास हो सकता है। उन्होंने छात्रों छात्राओं से कहा कि आप लोगों के पास जो ऊर्जा है उसे शिक्षा ग्रहण करने तथा समाज की सेवा में लगाने का कार्य करें। शिक्षा से नौकरी मिलती है लेकिन अच्छे व्यवहार से समाज में सम्मान मिलता है। इस अवसर पर जंगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सर्वश्रेष्ठ तीन छात्रों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रेम प्रकाश यादव ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में आए हुए सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा क्षेत्र की जनता के प्रति विधायक केराकत एवं जंगी पीजी कॉलेज के प्रबंधक तूफानी सरोज ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर डॉक्टर सर्फराज, संजय राजभर, सभाजीत यादव, सुरेश यादव, नीरज यादव , शशि यादव, सुरेन्द्र यादव, मुकेश गुप्ता, मनीष रावत , दिनेश कुमार आदि के अलावा विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। मंच का संचालन दिनेश कुमार यादव ने किया।


