आबकारी विभाग की लापरवाही से शराब की दुकानों पर भारी अनियमितता —-
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- क्षेत्र के जलालपुर, पराऊगंज, चवरी, सिरकोनी आदि बाजारों में स्थित देशी व विदेशी शराब की दुकानों पर शराब की बिक्री सुबह 6 बजे से देर रात्रि तक की जाती है। सुबह 10 बजे के पहले और रात। 10 बजे के बाद ग्राहकों से अधिक पैसा लेकर शरब की बिक्री की जाती है । ग्राहकों ने शिकायत किया है कि मिलावटी शराब बेचा जा रहा है । इस सम्बन्ध में दुकानदार से पूछा तो उसने कहा कि हम इसके लिए आबकारी इंस्पेक्टर को पैसा देते हैं वह कहां से आएगा।कुछ दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगा है और जहां रेट लिस्ट लगा है वहां लिस्ट के हिसाब से शराब ही नहीं मिलेगी। और लिस्ट भी ऐसी जगह पर लगा है जिसको आप पढ़ नहीं सकते ।इस सम्बन्ध में केराकत सर्किल के आबकारी इंस्पेक्टर आदित्य सिंह को कई बार फोन लगाकर जानकारी लेने की कोशिश की तो उनका फोन रीसीव नहीं हुआ । शराब के बिक्रेता सभी नियमों को ताक पर रख दिए हैं। लेकिन सम्बन्धित अधिकारियों के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है । देखना है कि ये लोग अपनी कुम्भकरणी नींद से कब जागते हैं।


