33 केवी ब्रेकर व पैनल लगाने के कार्य से 8 मार्च को छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
जौनपुर। रामपुर विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी ब्रेकर एवं पैनल लगाने के कार्य के चलते 8 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी, जिससे क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
रामपुर उपखंड के एसडीओ मुरलीधर ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र की क्षमता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए 33 केवी ब्रेकर एवं पैनल लगाने का कार्य कराया जा रहा है। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। साथ ही कार्य पूरा होने के बाद शाम 4 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
एसडीओ ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।


