डीएम महेन्द्र सिंह तंवर की सख्ती — कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ा प्रहार
कुशीनगर News – जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत 17 असामाजिक तत्वों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर (जिला बदर) करने का आदेश जारी किया है।

जिला बदर किए गए लोगों में साकीर अली, सत्येन्द्र, भुआल, गुलाब जायसवाल, सूरज चौधरी, कल्याण सिंह उर्फ डॉक्टर, विपिन तिवारी, रामकृपाल यादव, निलेश चौबे, हिदायतुल्लाह अंसारी, खुर्शीद, यासीन, मेहताब अंसारी, गिरीश सिंह, दीपक सिंह, बुन्ने सिंह और किशन शामिल हैं।
आदेश के अनुसार, ये सभी व्यक्ति अगले 6 महीने तक बिना अनुमति जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यदि कोई नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी और थानाध्यक्षों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अपराध और अपराधियों के लिए कुशीनगर में कोई जगह नहीं है। शांति भंग करने वालों पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

