केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ सफल आयोजन,सभापति जी रहे शामिल
आज 29 मार्च 2026 को लखनऊ के सहकारिता भवन में आयोजित केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अधिवेशन जिस भव्यता, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति के साथ सम्पन्न हुआ, वह वास्तव में ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है।

इस अधिवेशन ने यह स्पष्ट कर दिया कि केसरिया हिंदू वाहिनी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति और समाज सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने वाला एक सशक्त आंदोलन बन चुका है।
सभापति विधान परिषद श्री कुवर मानवेंद्र सिंह जी, नम्रता पाठक जी, पूर्व DGP सूर्य कुमार शुक्ला जी, आरती पाण्डेय जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अभूतपूर्व ऊँचाई प्रदान की।
लखनऊ की 50 प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान कर आपने न केवल सेवा भाव को सम्मान दिया है, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्यों को नई ऊर्जा और पहचान भी दी है। NGO प्रकोष्ठ की प्रभारी रूबी राज सिन्हा जी,सरिता सिंह जी एवं उनकी टीम का यह योगदान अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम प्रभारी मिथलेश सिंह जी, एन के सिंह जी एवं समस्त टीम ने जिस समर्पण, दूरदर्शिता और संगठन कौशल का परिचय दिया, वह आने वाले समय में एक मिसाल के रूप में देखा जाएगा।

केसरिया हिंदू वाहिनी,परिवार की ओर से इस ऐतिहासिक एवं अत्यंत सफल आयोजन हेतु आप सभी को हृदय से बधाई एवं अभिनंदन।
हम सब एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं—
राष्ट्र जागरण, समाज सशक्तिकरण और सनातन गौरव का पुनरुत्थान।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोर कमेटी अध्यक्ष अर्चना जैन जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य मोर्चा उमेश तिवारी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा हीराबाई गणेश सिंह जी धानुक जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी शर्मा जी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बालमुकुंद तिवारी जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता तिवारी जी, राष्ट्रीय सचिव अनिल चौधरी जी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना जी, प्रदेश प्रभारी मुख्य मोर्चा मिथिलेश सिंह जी, प्रदेश प्रभारी गौरक्षा कुलदीप बाजपेई जी, प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा आरती पांडे जी, प्रदेश प्रभारी कार्यवाहक महिला मोर्चा नेहा शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष मुख्य मोर्चा पवन रस्तोगी जी, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रभारी रूबी राज सिन्हा जी,एनजीओ प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी वर्मा जी,एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सरिता सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शालू सक्सेना जी की उपस्थिति रही और पढ़े – तरया सुजान Police की बड़ी कार्रवाई पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त त्रिवेणी गिरफ्तार

