घर से नाराज होकर निकली 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने खोजा, मिशन शक्ति टीम ने परिवार से मिलाया ?
कुशीनगर। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना कसया पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घर से नाराज होकर गई एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को चंद घंटों में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता आज दिनांक 31 मार्च 2026 को थाना कसया पर एक पीड़ित पिता ने सूचना दी कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री घरेलू अनबन और नाराजगी के कारण घर छोड़कर कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता और बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए थाना कसया की मिशन शक्ति टीम तत्काल सक्रिय हो गई। सकुशल बरामदगी और सुपुर्दगी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत और त्वरित खोजबीन के बाद बच्ची को सकुशल ढूंढ निकाला। थाने लाकर बच्ची की उचित काउंसलिंग की गई और फिर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने कुशीनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम: इस मानवीय कार्य में इन पुलिस अधिकारियों का विशेष योगदान रहा: उ0नि0 अश्वनी सिंह (थाना कसया) कांस्टेबल आलोक यादव (थाना कसया) म0का0 शिवानी द्विवेदी (थाना कसया) म0का0 आकांक्षा राजवंशी (थाना कसया)

