अहिरौली बाजार पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, लंबे समय से था वांछित ?
कुशीनगर। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत अहिरौली बाजार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामले का विवरण पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने मु0सं0 585/2019 से संबंधित आरोपी को पकड़ा। अभियुक्त पर धारा 147, 323, 504, 506 (भादवि) के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ?
नाम: सुबाष पुत्र कैलाश
निवासी: बिन्दुआर, थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
थानाध्यक्ष प्रविन्द्र राय (थाना अहिरौली बाजार)
उ0नि0 प्रमोद सिंह
हे0का0 रामनिवास भार्गव
का0 देवेन्द्र यादव
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

