Bihar Police की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश ?
दिनांक 01 अप्रैल 2026 को Bihar Police के बगहा साइबर थाना द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के माध्यम से लोगों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 08 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

यह गिरफ्तारी बगहा और पटना में संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में साइबर ठगी में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई, जिसमें शामिल हैं:
02 लैपटॉप
21 मोबाइल फोन
18 बैंक खाता पासबुक व चेकबुक
45 ATM कार्ड
10 पैन कार्ड
07 आधार कार्ड
28 सिम कार्ड
01 पासपोर्ट
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह फर्जी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को झांसे में लेकर निवेश करवाता था और बाद में उनका पैसा हड़प लेता था।
पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
सतर्क रहें: किसी भी अनजान ऑनलाइन गेमिंग या निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें।

