दिनाक 03.04.26 को अररिया जिले के जोकीहाट थानांतर्गत सूचना मिली कि वांछित अपराधकर्मी मो० गजनी उर्फ मुस्तजीर एवं उसके सहयोगी अपराधकर्मी मो० कलाम के साथ मिलकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर दर्शाना पंचायत स्थित बनमोतर पुल के पास दोनो अपराधकर्मी को घेरा गया तो पीछे बैठा मो० कलाम मोटरसाइकिल से कूद कर भाग गया एवं मो० गजनी को घेर कर पकड़ा गया, तलाशी लेने पर उसके पास से 01 देशी रिवाल्वर, 01 जिंदा कारतूस एवं चोरी की मोटरसाइकिल एवं उसमें बंधा हुआ टोटो का चार्जर बरामद हुआ। भागने वाले अपराधकर्मी मो० कलाम का पीछा कर ललिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया एवं उसके निशानदेही पर छिपाकर रखे हुए 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त मो० गजनी उर्फ मुस्तजीर के विरुद्ध जिला के विभिन्न थानों में 17 कांड पूर्व से है दर्ज।

