रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 44/2026 धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा, निवासी ग्राम पसियाही खुर्द, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
उपनिरीक्षक पंचम राम (थाना रामपुर)
हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव (थाना रामपुर)
पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

