Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुने गए बीजेपी के जुझारू नेता मुकेश सिंह बिसेन बरसठी : भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जिसमे अब नए मंडल अध्यक्ष चुने जा चुके है। वही मछली शहर लोकसभा के बरसठी के निगोह मंडल के लिए पुराने मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र मौर्य के ही नाम पर मुहर लगा तो बरसठी मंडल को एक बीजेपी का जुझारू नेता मुकेश सिंह बिसेन को मंडल अध्यक्ष चुना गया। तो पार्टी के नेता व पूर्व सांसद बीपी सरोज व मंडल के पदाधिकारी मुकेश सिंह को घर पर पहुंच कर माला पहना कर…
मण्डल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई जलालपुर।—भारतीय जनता पार्टी मण्डल जलालपुर के नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह के नाम की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिलोचन महादेव मंदिर पर नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दिया एवं उनके चयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर सोनू गिरी, बृजेश सिंह, पवन सिंह,सुशील निषाद,आलोक सिंह,सौरभ गुप्ता,विशाल सिंह,सत्यम अग्रहरि, रामआसरे गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिपाहियों के बीच आपसी भिडंत, पिस्टल तानने तक पहुंचा विवाद जौनपुर। जलालपुर के पुलिस विभाग में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सिपाहियों के बीच मामूली बहस ने गंभीर रूप ले लिया। शनिवार रात रेहटी गांव के पास एक होटल पर खाना खाने के दौरान सिपाही विष्णु तिवारी और उनके सहयोगी सिपाही के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले हल्की-फुल्की बहस हुई, लेकिन होटल से बाहर निकलते ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए सिपाही विष्णु तिवारी ने अपनी पिस्टल निकालकर सहयोगी सिपाही पर तान दी। इस अप्रत्याशित घटना…
दरोगा जी की मनमानी: शिकायत निस्तारण में लापरवाही का खुलासा जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता बेटी की बरामदगी के लिए परेशान पिता ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन थाने में लगातार चक्कर काटने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके निस्तारण का जिम्मा दरोगा अनिल तिवारी को दिया गया। आरोप है कि दरोगा तिवारी ने मामले की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत जानकारी देकर उच्चाधिकारियों को गुमराह किया। उन्होंने आरोपियों के सही पते की बजाय 7 किलोमीटर दूर दूसरे गांव का…
रामपुर पुलिस द्वारा अपहरण से संबंधित एक वाछिंत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार रामपुर,जौनपुर।डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह मय हमराह कर्मचारी द्वारा चेंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-259/24 धारा 137(2),87 BNS से संबंधित अभियुक्त अंकित गौतम उर्फ अनिकेत गौतम पुत्र स्व0 सुजीत गौतम निवासी सहादतपुर थाना रामपुर…
जलालपुर में बेटियों के गायब होने की बढ़ती घटनाओं ने बढ़ाई चिंता जलालपुर। थाना क्षेत्र में बेटियों के लगातार लापता होने की घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। बीते कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक बेटियां विभिन्न गांवों से गायब हो गई हैं। इन घटनाओं में अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने की आशंका जताई जा रही है। बेटी भगाने की दिसंबर माह की पहली घटना4 दिसंबर को सामने आई एक 22 वर्षीय युवती भदोही निवासी युवक के साथ लापता हुई। दुसरी घटना 5 दिसंबर की है। 17 वर्षीय किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली पर वह…
दबंग ने काटा बिजली कनेक्शन, दो दर्जन घर अंधेरे में, गांव में तनावपूर्ण महौल रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर। थाना क्षेत्र के करदहां गांव में बिजली कनेक्शन काटे जाने की घटना से दो दर्जन से अधिक घरों में पिछले छह दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। इस घटना के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय जौनपुर में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ताओं ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर स्थापित ट्रांसफार्मर से पिछले 35 वर्षों से बिजली की आपूर्ति हो रही थी।…
धूम धाम से मनाई गई अटल जी की 100वीं जयंती रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर—– क्षेत्र के मकरा में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई का 100वां जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बने मकरा करदहां मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी के सम्मान में लिखे पार्टी के स्लोगन वाले प्ले कार्ड एवं झंडा के साथ अटल जी अमर रहें नारों के साथ पदयात्रा निकाली, जिसमें दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। मकरा चौराहे के समीप आयोजित चौपाल कार्यक्रम में अटल जी के…
जौनपुर के नए कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ पहुंचे मां शीतला धाम। माँ शीतला चौकियां धाम के दरबार में जैसे ही मंदिर में पहुंचे मां को देखते रहे और हाथ जोड़कर प्रार्थना किए उसके बाद वहां के महंत विवेकानंद पन्डा ने उनके माथे पर तिलक लगाकर मां की लाल चुनरी पहनाया व मां शीतला का स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इस मौके पर शीतला चौकिया चौकी इंचार्ज निखलेश तिवारी मौजूद थे। इस मौके पर पांडा परिवार के अध्यक्ष विकास पांडा, चंद्रदेव पांडा ,टप्पू पांडा, मनी पंडा आदि पांडा परिवार मौजूद रहे
प्रधान को हटाकर त्रिस्तरीय समिति का गठन कर गांव में चुने गए नए अध्यक्ष 20 लाख रुपए के लगभग गबन का है मामला रिपोर्ट–निशांत सिंह बरसठी जौनपुर : विकास खंड बरसठी के महमदपुर गांव में प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए गांव के विकास के लिए त्रिस्तरीय टीम गठित कर नए अध्यक्ष हुए नामित। आप को बता दे पूर्व प्रधान इंद्र बहादुर यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी सतेंद्र कुमार द्वारा पंचायत सहायक प्रभाकर यादव को 2021 में पंचायत सहायक पद पर चयन किया गया। जब की मडियाहूं पीजी कालेज में बीएसी रेगुलर करते हुए और 2022…
