Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
Jaunpur News:रामपुर बाजार में 17 गौवंशों से भरी चार पिकअप को बाजारवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित बरसठी तिराहे पर गौवंशों से भरी चार पिकअप को बाजारवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। चार पिकअप में कुल 17 गाय और बछड़ा लदा हुआ था। फिलहाल पिकअप पुलिस के हवाले थाने पर खड़ी है। इस संबंध में बताया जाता है की पचरुखी जालिम सिंह गौशाला में सीमा से अधिक गाय और बछड़ा भरा हुआ था जिसके बाद मंगलवार की शाम वीडियो रामपुर और पशु चिकित्साधिकारी ने जांच कर गौशाला में रह रहे…
Jaunpur News:प्रधानपुर के रामलीला में धनुष यज्ञ का हुआ मंचन रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर —– क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में शिव मंदिर के प्रांगण में सोमवार की रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। जिसमें राजा जनक ने स्वयंवर रचाया था । जो राजा शिव धनुष को तोड़ेगा उसी के साथ सीता जी का विवाह संपन्न होना था। इस स्वयंवर में कई देश के राजा सम्मिलित हुए जिसमें विश्वामित्र के आज्ञा से श्री रामचंद्र जी ने शिव धनुष को तोड़ दिया और सीता जी से विवाह किया। शिव धनुष टूटते ही परशुराम पहुंच गए और क्रोधित होकर उन्होंने पूछा…
बरसठी में दो दिन पूर्व युवक को मारने पीटने के बाद अपहरण कर ले गये, युवक की आज सुरियावां में मिली लाश रिपोर्ट–निशांत सिंह जौनपुर : बरसठी थाना क्षेत्र के मगरमु (जमुनीपुर) गांव के एक युवक को मारने पीटने के बाद जबरन उठा ले जाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि मगरमु (जमुनीपुर)गांव निवासी विवेक यादव उम्र 27 वर्ष 06अक्टूबर रविवार कि रात्रि लगभग 09 बजे जमुनीपुर गेट के बगल एक गुमटी के दुकान पर बैठा था कि उपरोक्त थाना क्षेत्र के कठरवा गहली निवासी राजू यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक…
Jaunpur News:कृपाशंकर सिंह ने दर्जनों सम्पर्क मार्गों के चौडीकरण का पत्रक डीएम को सौंपा लगातार जिले को समस्याओं को मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री से की मुलाकात जौनपुर। जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे व पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर के जिलाधिकारी से मुलाकात करके जनपद की विभिन्न क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो के चौड़ीकरण करवाने हेतु शासन को प्रेषित करते हुए पत्रक सौंपा लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रह चुके कृपाशंकर सिंह लगातार जिले को समस्याओं को मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक तथा विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात करके जनपद की सड़क,पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुधारने…
Jaunpur News:मुख्य मार्ग से ब्लॉक कार्यालय तक जाने वाले रास्ते की स्थिति खराब आंगनबाड़ी कार्यालय पर खाद्यान्न लेकर जा रही ट्रैक फसी रिपोर्ट–निशांत सिंह बरसठी : विकास खंड बरसठी कार्यालय तक जाने वाले मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण आवागमन हो रहा बाधित मुख्यमार्ग से विकास खंड पर स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय जाने के लिए मात्र एक रास्ता बनाया गया है जिस रास्ते से आंगनबाड़ी कार्यालय तक जाने के लिए 252 आंगनबाड़ी महिलाए, सुपरवाइजर, ब्लॉक कर्मचारी और आस पास के लोगो के आने जाने का मार्ग बना है। इस रास्ते से यूनियन बैंक और स्वास्थ विभाग पर भी लोग आते…
Jaunpur News:दुर्गा पूजा पंडाल का मड़ियाहूं उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण रिपोर्ट–निशांत सिंह बरसठी : स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार को नवरात्रि में दुर्गा पूजा पंडाल का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण पंडाल के सुरक्षा के दृष्टिगत दिए दिशा निर्देश। उपजिलाधिकारी मडियाहू कुणाल गौरव ने आज क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर बाजारों में लगाए गए दुर्गा पूजा पंडाल पर पहुंच कर पंडाल के संरक्षकों से मिलकर नवरात्रि में दुर्गा पूजा पर किन-किन प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं और उनसे कैसे बचाव किया जा सकता है उसके बारे में जानने के बाद जानकारी दिया सबसे पहले तिराहे चौराहों पर लगाए गए दुर्गा…
Jaunpur News:रामपुर पुलिस ने पाँच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार रामपुर (जौनपुर ) डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इन्द्रदेव सिहं उपनिरीक्षक माया शंकर दुबे उपनिरीक्षक अजय शर्मा कास्टेबल अजय कास्टेबल अनील कुमार कास्टेबल राजकुमार विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुये कुल 05 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया जिनका विवरण निम्नवत है। 1.मनीष यादव पुत्र जयश्री यादव निवासी असवां थाना रामपुर जनपद जौनपुर संबंधित मु0नं0-558/24 धारा 323/504 भादवि…
Jaunpur:रामपुर थाने पर तैनात दरोगा जी के मोबाइल पर एक फोन क्या आ गया कि हो गए लाखो रुपये के ठगी का शिकार,मुकदमा दर्ज जौनपुर। जिले के रामपुर थाने के एक सब इंस्पेक्टर के मोबाइल फोन पर एक फोन क्या आया दरोगा के आंखों के सामने अंधेरा छा गया, देखते ही देखते सब इंस्पेक्टर के बैक खातों से साइबर ठगो ने लाखों रुपए की ठगी कर यह बता दिया कि पुलिस डाल-डाल है तो हम पात पात हैं। अब लाखों रुपए की ठगी होने के बाद सब इंस्पेक्टर खुद को ठगा महसूस कर अपने रूपए को वापस कराने के लिए…
Purvanchal University: BA की छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया अश्लीलता का आरोप, फोन पर करते हैं गंदी बात, Video call को करते हैं मजबूर,मुकदमा दर्ज जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी पर्यावरण विज्ञान विभाग के संविदा शिक्षक सुधीर कुमार उपाध्याय के खिलाफ प्रथम वर्ष की एक छात्रा द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई, जोकि पहले से विवादों में घिरे रहे हैं। इससे पहले भी शिक्षक पर कई छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के…
Jaunpur:रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर बसुही नदी में नहाते समय नाबालिग डूब गया, मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में स्थित बसुही नदी में बने डैम पर नहाने के नाबालिक की नहाते समय डूब जाने से मौत हो गई। मौत की समाचार परिजनों के मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया। बताया जाता है जवंसीपुर निवासी स्व गुड्डू सिंह का 17 वर्षीय पुत्र छोटू सिंह गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे बसुही नदी में बने डैम पर कुछ साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। कुछ ऊंचाई से उसने कई साथियों के…
