Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
पुलिस ने हत्या के मुकदमे के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — अपराध व अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एव क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना- जलालपुर जौनपुर मय हमराह पुलिस टीम के मु0अ0सं0- 286/24 धारा 103, 3(5) बी0एन0एस0 व 4/25 आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर इजरी तिराहे के पास से आज दिनांक 26.09.2024 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। नाम…
दुराचार पास्को ऐक्ट सम्बंधित अपराधिक मामलों का संलिप्त आरोपी गिरफ्तार जौनपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ के क्रम में थाना सुजानगंज,मछलीशहर व तेज़ीबाजार में दुराचार पास्को व जघन्य अपराधों में संलिप्त वांछित आरोपी को तेज़ी बाजार चौराहे से पचास मीटर आगे कलिंजरा रोड के पास से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ के क्रम में तेजी बाजार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने तेज़ी बाजार चौराहे से 50 मीटर आगे कलिंजरा रोड के पास चेकिंग के दौरान तीन थानों…
Jaunpur News:सपा पूर्व सांसद/केराकत विधायक तूफानी सरोज पर पार्टी के ही नेता ने दर्ज कराई FIR, जानिए मामला बरसठी जौनपुर। यूपी में एक के बाद एक समाजवादी पार्टी के विधायकों के खिलाफ केस दर्ज होने के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व केराकत सीट से सपा के विधायक और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। सपा विधायक के खिलाफ केस उनकी ही पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष की तहरीर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर…
Jaunpur:नगर पंचायत रामपुर में छत से गिरकर 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत, इकलौता बेटा की मौत से परिजनों में मचा कोहराम रिपोर्ट-विष्णुकांत तिवारी जौनपुर। जिले के रामपुर नगर पंचायत के धनुहां ग्राम सभा में एक मासूम की मंगलवार की दोपहर छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने मासूम को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसकी मौत होना बताया। मां के देखते ही देखते इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। रामपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के धनुहां ग्राम सभा निवासी रोहित गौतम का पांच…
Jaunpur News:मनरेगा निधि से गाँव के विकास के नाम पर प्रधान ने किया लाखों का घोटाला नाम बदलकर एक ही काम का तीन बार भुगतान कराने का ग्रामीण ने लगाया आरोप रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर। क्षेत्र के ग्राम भड़ेहरी विकास खण्ड जलालपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गाँव के विकास के नाम पर मनरेगा के निधि का पैंतीस लाख से अधिक रूपये घोटाला करते हुये सरकार की योजनाओं का बंदरबाट किया। गौरतलब है कि प्रधान भड़ेहरी अजित कुमार सिंह मंटू के द्वारा गाँव के विकास कार्य में किये जा रहे घोर भ्रष्टाचार से अजीज आकर गाँव के राजेश कुमार मिश्र ने…
जौनपुर।भानपुर के श्री करुणाकर करुणानन्द सरस्वती जी महाराज दंडी स्वामी नही रहे, अंतिम दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़, भक्तो में शोक जौनपुर। जिले के मडियाहू तहसील में स्थित सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में बने करूणाकर आश्रम के मठाधीश श्री करूणाकर करूणानंद सरस्वती डंडी महाराज का आकस्मिक निधन सोमवार की शाम इलाज के दौरान हो गया वह लगभग 60 वर्ष उम्र के थे। श्री करुणाकर करुणानंद सरस्वती जी महाराज का प्रयागराज से लौटते समय जौनपुर में दिल का दौरा पड़ने से अचानक तबीयत खराब हो गई उन्हें वाहन में बैठे शिष्यों ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल…
आयुष्मान पखवाड़ा आयोजन मे 112 वृद्धजनो ने स्वास्थ्य लाभ उठाया रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जौनपुर।जलालपुर ब्लाक अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी परिसर मे सोमवार के सुबह आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। आयुष्मान पखवाड़ा आयोजन मे 112 बृद्ध जनो ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविलास पाल भाजपा जिला अध्यक्ष मछलीशहर का स्वागत अधीक्षक डाक्टर आलोक कुमार सिँह ने गुलदस्ता देकर किया। शिविर मे क्षेत्र के 112 वृद्ध महिला पुरुषो ने अस्पताल के कुशल चिकित्सक डाक्टर प्रवीण कुमार, डाक्टर विनय, डाक्टर हिमाली, डाक्टर ऋषि सोनी, डाक्टर आकृति तिवारी से आँख कान,हड्डी, शुगर, ब्लड प्रेशर,स्त्री रोग सहित अन्य बीमारिियो का…
जौनपुर में अधिवक्ता के पुत्र की हत्या:धारदार हथियार से गले पर किया वार, बाप को थप्पड़ मारने का लिया था बदला रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर (कादीपुर) गांव के बगीचे में सोमवार दोपहर में सरेराह एक मनबढ़ युवक ने अपने पिता को थप्पड़ मारने वाले अधिवक्ता के पुत्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में हड़कम्प मच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।संघईपुर (कादीपुर) गांव निवासी रोहित चौहान (22) गांव के बगीचे…
अज्ञात लोगों द्वारा तालाब में जहर डालने से दो लाख रुपये कीमत की मरी मछलियां, रामपुर थाना क्षेत्र का मामला रिपोर्ट–विष्णुकांत तिवारी जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कोटिगांव में शनिवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा पट्टे की तालाब में जहर डाल देने से दो लाख रुपए कीमत की मछलियों की मौत होने की समाचार जब पट्टे धारक को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। पट्टेधारक ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दिया है। रामपुर थाना क्षेत्र की कोटिगांव निवासी रंजीत गिरी गांव में बीते 5 सालों से पट्टे का तालाब आवंटित कराया था जिसमें…
Jaunpur News:कुटीर पीजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान का आयोजन रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर —-कुटीर पीजी कॉलेज चक्के मे शासन के निर्देशानुसार बृहद स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा, स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन शुक्रवार को खालिसपुर खुर्द ग्राम में हडिया बाबा मंदिर के परिसर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय यादव एवं डॉ श्रीनिवास तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवको ने बृहद स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर प्रांगण की साफ सफाई किया। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। डॉ पूनम सिंह ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास केवल शिक्षा लेने से…
