Author: Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
Jaunpur News:मीटर रीडर की पिटाई , पांच नामजद, दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा रिपोर्ट–विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। जंघई उपकेन्द्र पर मीटर रीडर पद पर कार्यरत मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राम चौकी गांव निवासी धीरेंद्र तिवारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र जंघई में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं।क्षेत्र के थाना मीरगंज के बभनियांव गांव में मीटर लगाने को लेकर कुछ लोगों से वाद विवाद हो गया था। जिसके बाद उसके मोबाइल पर फोन करके उसका लोकेशन पूछा गया तो…
Jaunpur News:सावन महीने एंव मोहर्रम त्योहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर। थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न समुदाय के लोग एकत्रित हुए। सावन के जलाभिषेक तथा मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने जहां अपनी बात रखी वहीं सभी ने पुलिस प्रशासन से कड़ी सुरक्षा की अपील करते हुए अपनी-अपनी बात रखी। पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सावन महीना व मोहर्रम का त्योहार दोनों समुदाय के लोग मानवता का धर्म अपनाकर मनाने में सहयोग करें। किसी…
जौनपुर का लाल आल इंडिया में 253वां रैंक प्राप्त कर अस्सिटेंट कमांडेंट बनकर जनपद का किया नाम रोशन! असिस्टेंट कमांडेंट बन गुरुजन, परिजन और जनपद का बढ़ाया मान केराकत। क्षेत्र के ग्राम तेजपुर कुसरना अमन सिंह पुत्र अनिल सिंह ने यूपीएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय पुलिस फोर्स की परीक्षा में आल इंडिया में 253वां रैंक प्राप्त कर अस्सिटेंट कमांडेंट बनकर जनपद का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि अमन सिंह बचपन से ही पढ़ने में बडे ही होनहार रहे। सुरुवाती शिक्षा गाँव के ही की पार्वती पब्लिक स्कूल कुसरना से हुई है, हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई अच्छे अंक…
न दारोगा न इंस्पेक्टर… एसपी साहब ने हेड कांस्टेबल पर किया भरोसा, बना दिया चौकी इंचार्ज कन्नौज में चौकी इंचार्ज और कुछ पुलिस के सिपाहियों के तबादलों की एक लिस्ट सामने आई. एसपी ने बड़े पैमाने पर यहां पर इंचार्ज और हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल के तबादले किए थे, लेकिन उसमें एक तबादला सुर्खियां बन गया. इसमें एक हेड कांस्टेबल को एसपी ने चौकी इंचार्ज बना दिया. एटा के अलीगंज निवासी सुधीर सिंह चौहान 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे. मेहनत वक्त लेती है, लेकिन फल भी शानदार देती है. ऐसा इत्रों से महकने वाले शहर कन्नौज के एक हेड…
Jaunpur News:विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में आकृति यादव प्रथम,बच्चों ने बनाए विज्ञान मॉडल, दिखाई प्रतिभा रिपोर्ट–विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन मॉडल बनाए। जिसमें अधिकतर बच्चों ने जीव विज्ञान संबंधित मॉडल बनाएं थे। शनिवार को कक्षा 8 से लेकर दसवीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में आकृति यादव प्रथम, प्रिंस द्वितीय व वन्या त्रिपाठी तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेहतरीन मॉडल बनाने वालों में ज्योतशना, प्रिया यादव, लवली यादव, खुशबू पांडे,अंश मौर्य,श्रेया वर्मा, शिवांश, अनुज यादव,…
जौनपुर की अंकिता मिश्रा बनी मिस यूपी जौनपुर । एक्टर व समाजसेवी सलमान शेख द्वारा उत्सव मोटल वाजिदपुर जौनपुर में आयोजित मिस यूपी प्रतियोगिता में शहर की अंकिता मिश्रा (सद्भभावना कॉलोनी निकट दक्षिणा काली मंदिर सिटी स्टेशन जौनपुर) प्रथम विजेता बनी। इस मौके पर डॉक्टर अजीत कपूर,डॉक्टर तेज सिंह,डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव,संदीप पाण्डेय,सूरत सेठ अमर जौहरी आदि गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
कुंभ करणी नींद सो रहा नगर पंचायत, नाली, रास्ता व कीचड़ से लोग परेशान,नगर वासियों में फूटा गुस्सा, एक साल बेमिसाल साबित हो रहा हवा-हवाई रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर।केराकत नगर पंचायत क्षेत्र के नार्मल मैदान में नाली, रास्ता व कीचड़ से लोग परेशान होकर नगर पंचायत पर आक्रोश जताया। बता दे कि नगर पंचायत के चैयरमैन ज्योति जायसवाल के प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल (गोलू) के द्वारा एक साल बेमिसाल का एक पत्र पूरे नगर में भ्रमण कर जोर-सोर से बाटा गया। जिसमें *एक साल बेमिसाल* कार्य को दिखाया गया। जिसके बाद 1 साल बेमिसाल के नारे को आईना दिखाता नॉर्मल मैदान और वहां…
जौनपुर में सड़क दुर्घटना में चाचा भतीजी की मौत, एक घायल परिवार में मचा कोहराम सुजानगंज /जौनपुर। क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास सकापुर मोड़ पर गुरुवार को दोपहर एक बाइक से तीन लोग मां, बेटी और चाचा अपने घर उमरपुर से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे। सामने से जा रही ट्रक ने सकापुर मोड़ के पास बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले आया जहां डाक्टरों ने चाचा भतीजी को मृत घोषित कर दिया जबकि मां घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…
Jaunpur:झोलाछाप डॉक्टर ने ली छः वर्षीय मासूम बच्चे की जान!पुलिस ने झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ़ दर्ज किया अभियोग,शव को कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए भेजा खेतासाराय(जौनपुर) । मुंह मे छाला निकलने की शिकायत लेकर गए बालक को झोला छाप चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन देने से बीती रात क्षेत्र के ग्यासपुर नोनारी गांव मे बालक की मौत हो गई। पुलिस मृतक बालक की मां की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन मे जूट गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बारा निवासी ऋषभ 6 पुत्र रनदीप अपने ननिहाल क्षेत्र के ग्यासपुर नोनारी गांव रह रहा…
चकरोड़ पर किये गए अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर,अवैध कब्जाधारकों में मचा हड़कंप! जौनपुर।जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र में बुलडोजर की कार्यवाही लगातार तेज गति से देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के महराजगंज ब्लॉक के अंतर्गत बिझवट गांव में चकरोड संख्या 935 रकबा 0.048 हेक्टेयर पर गांव के दूधनाथ द्वारा तीन साल से ईंट, गिट्टी, बालू गिरवा कर कब्जा कर रखा गया था। जिस बात की शिकायत पत्र पर जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे शासकीय भूमि मुक्त करने वाले अभियान के क्रम में तहसील के तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा अतिक्रमण करने वाले से…
