Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
पिता ने बेटे की अपहरण की दी सूचना, पुलिस ने बेटे को गांव की ही प्रेमिका के साथ घूमते हुए पकड़ा चंदौली। जिले पीडीडीयू अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूरगांव में सोमवार की शाम एक युवक के अपहरण की सूचना से खलबली मच गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटों में ही युवक को एक लड़की के साथ बरामद कर लिया। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला।अलीनगर थाना के जफरपुर चौकी क्षेत्र के खजूरगांव के राजकुमार यादव ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि उनके पुत्र 26 वर्षीय रामकिशुन का किसी ने अपहरण कर लिया है। इस…
दर्दनाक हादसा:सिलेंडर ब्लास्ट में दंपत्ति सहित पांच की मौत,चार घायल लखनऊ। राजधानी इलाके के काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलिंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करने के साथ साथ व पटाखा कारोबारी थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलिंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक…
Jaunpur news :पुलिस अधीक्षक ने संजय की हत्या के बाद घटना में लापरवाही मानते हुए इंस्पेक्टर को किया निलंबित जौनपुर जिले के ऊंचनी कला गांव में जमीनी विवाद में 2 दिन पहले मडियाहू कोतवाली के इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने मारपीट की घटना को गंभीरता से नहीं लिया जिसके परिणाम में सोमवार की शाम संजय सिंह की धारदार हथियार से मारकर मौत की घाट उतार दिया गया जबकि उनका पट्टीदार लल्लू सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी प्रधान पति सुशील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जमीनी विवाद को…
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं में जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत, एक घायल जिला अस्पताल रेफर जौनपुर। मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनी कला गांव में जमीनी विवाद में पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट हो जाने पर एक युवक की हालत गंभीर है। जबकि एक अधेड़ की मौत हो गई है। फिलहाल शव को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घर उठा ले गए हैं। पुलिस किसी अनहोनी को लेकर संशय में पड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार के ग्राम प्रधान पूजा यादव की पति सुशील यादव एवं गांव के ही पूर्व प्रधान अजय…
Varanasi News: जौनपुर का बुजुर्ग मादक पदार्थ तस्कर,ढाई करोड़ के नशीले पाउडर ‘म्यांऊ-म्यांऊ’ के साथ गिरफ्तार वाराणसी:ड्रग्स की दुनिया में ‘म्यांऊ-म्यांऊ’ कहलाने वाले नशीले पाउडर मेफेड्रोन की 440 ग्राम की खेप की साथ एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सिगरा थाने की पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन से 68 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना के सुबाषपुर, पाली निवासी प्रेमचंद्र तिवारी के रूप में हुई है। उसके पास से नशीले पाउडर के अलावा एक मोबाइल और 2260 रुपये बरामद हुआ है। बरामद नशीले पाउडर की कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई गई…
Jaunpur News :राज्य सरकार ने ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को दिया स्मार्टफोन ग्रेजुएशन के बाद ही अभिभावक बच्चों को दे स्मार्टफोन- प० सिंटू शर्मा रिपोर्ट–निशांत सिंह बरसठी : आज के समय में पढ़ाई के क्षेत्र में बच्चों को टेक्निकल योजनाओं से जोड़ने के लिए सरकार उनके पढ़ाई में सहयोग कर रही है ग्रेजुएशन करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार ने स्मार्टफोन व टैबलेट भी वितरण करने का कार्य किया है। आज *डॉक्टर श्री जटाशंकर गुप्ता डिग्री कॉलेज* में भी 80 ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया है इस कार्यक्रम में प्रबंधक डॉक्टर समरनाथ गुप्ता, सचिव एडवोकेट देवेंद्र कुमार गुप्ता, व प्राचार्य…
बेमौसम बारिश ने ली आठ की जान, दर्जनों पशु हानि,कई जिलों में ओलावृष्टि हुई UP NEWS : प्रदेश के जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई। कई जिलों में भारी से हल्की ओलावृष्टि हुई। दिन भर बादलों का डेरा रहा। बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार को 7.5 मिमी बरसात दर्ज की गई। साथ ही बताया कि सोमवार से धीरे-धीरे मौसम खुलने लगेगा। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बारिश के भी आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सुल्तानपुर-मिर्जापुर-हरदोई में 14.8,…
Jaunpur News :धनंजय सिंह ने कर दिया ऐलान ‘जीतेगा जौनपुर-जीतेंगे हम’ उत्तर प्रदेश की सियासत की हो और उसमें बाहुबली नेताओं का जिक्र न हो तो ये बात आसानी से लोगों को पचती नहीं.उत्तर प्रदेश की सियासत में शुरु से ही बाहुबलियों का काफी बोल-बाला रहा है.चुनाव से पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के दफ्तर के बाहर आपको बाहुलबलियों का आना-जाना दिखाई देता होगा जो इस बात का परिमाण है कि,आज भी यूपी की सियासत में कुछ बाहुबलियों का रसूख कायम है। जौनपुर की जनता को धनंजय सिंह का संदेश दरअसल,बीते दिन जब भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर…
पापा ये लोग मेरी हत्या कर देंगे: पिता पहुंचे तो बेटी की मिली लाश, दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या दर्ज कराया मुकदमा यूपी । आखिरकार वही हुआ जिसका डर पिता को सता रहा था, बेटी बार बार अपने पिता को फोन कर यही कहती थी कि पापा ये लोग मेरी हत्या कर देंगे। बेटी का शव शनिवार रात उनकी ससुराल में लटका मिला। शिक्षिका प्रिया गंगवार की मौत के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका के पिता का कहना है कि ससुराल वाले दहेज के लिए…
Jaunpur News:श्री रघुवर धाम हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का होगा आयोजन रिपोर्ट–अमित पांडेय बंधवा जौनपुर।क्षेत्र के रामगढ़ गोगावल बंधवा बाजार मछलीशहर में श्री रघुवर धाम हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक ज्योतिर्विद पं. विवेक शास्त्री ने बताया कि श्री रघुवर धाम सनातन धर्म रक्षा सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ तथा श्री राम कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कलश यात्रा 6 मार्च 2024 को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी एवं यज्ञ प्रारंभ तथा कथा प्रारंभ 7 मार्च से…
