Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का… रिपोर्ट–विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी राम लाल यादव का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने स्वर्गीय राम लाल यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान जलालपुर आए भजन मंडली राज म्यूजिशियन ग्रुप द्वारा निर्गुण भजनों की प्रस्तुति दी गई। जनपद जौनपुर के लोकगीत गायिका चांदनी यादव ने भक्ति गीत की शुरुआत की। तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का गाकर आकर्षक प्रस्तुति की और उपस्थित स्रोतों का दिल जीत लिया। उन्होंने एक के बाद एक जो प्रेम…
दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में आग लगने से चार मासूम बच्चियों की जलकर मौत:बच्चियों की लुकाछिपी खेल पड़ा भारी, हुई दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश के बरेली में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया हो गया जब शुक्रवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे चार बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दो सगी बहनें थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की। बरेली के गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का 60 वर्ग गज का मकान है। उन्होंने छत पर झोपड़ी…
नाली निर्माण होने से मुकदमे से बचेगी जनता:नाली निर्माण से बाजारवासियों को मिलेगी बड़ी राहत रिपोर्ट–निशांत सिंह बरसठी : विकास खंड बरसठी के कटवार बाजार में नाली निर्माण से बाजार वासिहो को मिलेगी बड़ी राहत निगोह से जरौना जाने वाली मेंन रोड पर स्थित है कटवार बाजार जंहा हर बारिश में दुकानदारों व बाजारवासियों के लिए बारिश बड़ी चुनौती बन कर खड़ी हो जाती थी जनता ने बताया कि पानी बहाने का कोई नही था हमारे पास रास्ता सड़को पर दिन रात बहता था घरों का पानी कितने लोगों पर किया जा चुका है मुकदमा जिसको लेकर दहसत में रहती…
विकास कार्यों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात रिपोर्ट–विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।नगर के विकास हेतु भाजपा नेता आलोक गुप्ता पिंटू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर नगर की जनसमस्याओं को अवगत कराया। शुक्रवार को लखनऊ स्थित नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आवास पर पहुंचे मुंगरा बादशाहपुर नगर के प्रतिनिधि मंडल आलोक गुप्ता पिंटू व इंजी. उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि नगर मुंगरा बादशाहपुर जिले की दूसरी बड़ी नगर पालिका होने के साथ ही एक अग्रणी व्यावसायिक केंद्र है। नगर का विस्तार होने के…
पालिका प्रशासन ने चलाया पालीथीन अभियान,वसूला जुर्माना,दुकानदारों में मचा हड़कंप रिपोर्ट–विक्की गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर,।नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्लास्टिक पालीथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर मंडी समिति परिसर समेत कई स्थानों पर दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि सुबह 12 बजे से प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान के तहत डेयरी , दोना पत्तल थोक व्यापारी जिनमे दिनेश डेयरी , लाल जी गुप्त, सगीर अहमद, गुड्डू, शानू समेत आठ दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद करने के साथ ही उनसे 19 हजार रुपए…
पुलिस परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे प्रतियोगी ,पुलिस ने रोका हुई नोंक-झोंक रिपोर्ट–विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक होने के साथ ही परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है, जिससे हम सभी के मेहनत पर पानी फिर गया है। जुलूस के दौरान प्रतियोगी छात्रों से पुलिस की जमकर नोंक झोंक भी हुई शुक्रवार को दोपहर एक बजे सैकड़ो की संख्या में सिपाही भर्ती…
जौनपुर। खेतासराय नगर के खुटहन रोड पर सरवर पुर वार्ड में दलितों द्वारा सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर बुधवार की शाम बवाल हो गया । मौक़े पर पहुँची पुलिस ने स्तिथि को नियंत्रित कर लिया । उपद्रवियों द्वारा चलाए गए पत्थर से कई पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई है । भारी पुलिस बल के साथ गुरुवार को भी पुलिस खासी चौकन्ना रही । पुलिस ने 26 आरोपितों को नामज़द और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ़ अभियोग दर्ज कर लिया है । गिरफ्तारी की डर से दलित बस्ती के अधिकतर पुरूष घर छोड़कर फ़रार…
जौनपुर के लाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित जौनपुर।विकासखंड क्षेत्र सुईथाकला अंतर्गत समोधपुर गांव निवासी अंकित सिंह( रुद्र प्रताप) पुत्र विनय सिंह (दाढ़ी) को राज भवन में आयोजित बौद्धिक जन सम्मान समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया । राज्यपाल ने जनहित और पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए रुद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया। गौरतलब है कि रुद्र प्रताप निर्धन बच्चों को सहायता समूह द्वारा मदद दिलाने,रक्तदान ,वृक्षारोपण कार्यक्रम की अनवरत मुहिम चलाने में विशेष योगदान के कारण यह सम्मान मिला।धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का सफाई अभियान विगत…
रामपुर पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार रिपोर्ट–विष्णुकांत तिवारी रामपुर (जौनपुर ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा रामपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय शर्मा हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव कांस्टेबल सोनू यादव कांस्टेबल सुरेश यादव ने आज दिनांक 22.02.24 को समय दिन करीब 11.10 बजे सेहरा बाजार के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही…
रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने इंटरलॉकिंग सहित कई कार्यो का किया उद्घघाटन रिपोर्ट-विष्णुकांत तिवारी जौनपुर के नगर पंचायत रामपुर में वार्ड नंबर 8 खेमापुर बस्ती मे नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल व सभासद पति राजेश गुप्ता माला फूल नारियल चढ़ा कर इंटरलॉकिंग का उद्घघाटन किया, वर्षा के समय मे रास्ते की बहुत ही समस्या हो रही थी वही अब इस इंटरलॉकिंग के बन जाने से लोगों को काफी सुविधाएं होंगी। गाव के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद का आभार ब्यक्त किया नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा की जो भी कूड़ा हो उसे कूड़ेदान में ही फेंकीए जिससे हमारा…
