Author: Girdhari Pandey

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

Up

Jaunpur News:मर्सी क्लब ने कराया कंबल वितरण रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर— द मर्सी क्लब ने असहायों स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को कम्बल देकर भोजन कराया । क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद ने बताया कि क्लब गरीबों, असहायो की मदद के लिए सदैव सजग है कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा ने कहा कि क्लब जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी है ‌।आप लोग अपनी बात क्लब के द्वारा हम तक पहुंचा सकते है और ये बहुत ही खुशी की बात है इस तरह क्लब समाज को जागरूक और उनके हक के बेहतरी के लिए…

Read More
Up

जौनपुर में सड़क हादसा:सिटी बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- थाना अंतर्गत वाराणसी – लखनऊ राष्ट्रीय नेशनल हाईवे पर बुधवार के दिन लहंगपुर गांव के पास जौनपुर / वाराणसी बॉर्डर पर वाराणसी से आ रही सिटी बस UP 65 AT 6310 वाराणसी की तरफ जा रहे दो व्यक्ति बाइक सवार UP 65 AM 8650 को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। मौका पाकर बस ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय…

Read More
Up

विहिप के कार्यकर्ताओ ने जौनपुर के सांसद का फूंका पुतला रिपोर्ट–मोहम्मद अरसद जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव द्वारा एक टीवी चैनल पर राम मंदिर को लेकर दिए गए विवादित बयान से नाराज विश्व हिन्दू परिषद ने नगर के चहारसू चौराहे पर उनका पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व विहिप के कार्यकर्ताओ ने सदभावन पुल से शव यात्रा निकालकर सांसद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा से विपक्षी पार्टी के नेताओ के आये दिन विवादित बयान सामने आ रहा है ,…

Read More
Up

अखिलेश को सरकार के द्वारा नामित अधिवक्ता बनाये जाने पर लोगों ने दिया बधाई जौनपुर के जिला अधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा थाना सरपतहां के छितमपट्टी गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह को ग्राम समाज नामिका वकील के रूप में शाहगंज तहशील में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चयनित किया गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी क्रम में अखिलेश कुमार सिंह के पिता स्व बेचई सिंह शाहगंज तहशील में अधिवक्ता के रूप में थे। हमने पिता जी के साथ रहकर विधि की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया।इसका श्रेय हमारे परम श्रद्धेय पिता जी को…

Read More
Up

चेयरमैन साहब हमहूँ के दियादा कम्बल:भीषण ठण्ड में कांपता दिखा गरीब ताराचन्द रिपोर्ट–मोहम्मद अरसद जौनपुर,केराकत।जहाँ एक तरफ सरकार गरीबों को लेकर चिंतित है और उनके लिए तमाम योजनायें चला रही है लोग योजनाओं का लाभ भी लेरहे हैं। वहीं नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड नम्बर 9 के निवासी ताराचन्द चौहान पुत्र स्वर्गीय बेचन चौहान 60 वर्ष ने अपनी गरीबी बताते हुवे कहा कि कांपत हई हम एक कम्बल भी कोई ना हमके दे थौ। ए साहब एक कम्बल अगर हमहूँ के मिल जात त ठंड से हमहूँ बच जाइत हमके बहुत ठण्डा लगत हौ। हमरे वार्ड के…

Read More
Up

डबलिंग मर्डर काण्ड में पूर्व सांसद और एमएलसी ने परिजनों को पोछे आंसू,दो लाख की दी आर्थिक मदद, नौकरी का दिया आश्वासन रिपोर्ट–मोहम्मद अरसद खेतासराय(जौनपुर)। क़स्बे में जिले को झकझोर कर देने वाली घटित दोहरे हत्याकांड में बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उनके आँसू पोछे । उन्हें ढाढस बंधाते हुए दो लाख की आर्थिक मदद दी । परिवार में बची एक मात्र बेटी विनीता को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया । पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह बुधवार की शाम बभनौटी पहुँचे । दोनों जनप्रतिनिधियों…

Read More

क्राइम न्यूज़:पति से तलाक, बेटे की हत्या…. बैग में लाश 4 साल के मासूम की हत्यारी सीईओ की खौफनाक कहानी कहानी एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला सीईओ की. जिसने अपने ही 4 साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया. फिर उसके शव को बैग में डालकर भाग गई. लेकिन होटल वालों की सूझबूझ से पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिर जब उसने बेटे की हत्या का कारण बताया तो पुलिस वालों के भी होश उड़ गए. सगाय राज .. अरविंद ओझा …गोवा सूचना सेठ….. ये नाम किसी तार्रुफ का मोहताज नहीं है. क्योंकि कामयाबी…

Read More
Up

दर्दनाक हादसा:अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार,धुंए से दम घुटा 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर अमरोहा। जिले में मंगलवार को रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई. दो अन्य की स्थिति गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि परिवार ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जला कर सोया था. बता दें कि यह दर्दनाक हादसा सैद नगली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भूड़ गांव का है. यहां के रहने वाले रईसुद्दीन…

Read More
Up

पुर्व सांसद धनंजय सिंह को MP MLA कोर्ट ने किया बरी जौनपुर। खुटहन ब्लाक पर हुए विवाद के मामले में कोर्ट ने आज दोनों पक्षों को बरी कर दिया है ।आप को बता दें खुटहन ब्लाक प्रमुख चुनाव में एक तरफ जहां पूर्व सांसद धन्नजय सिंह एम एल सी बृजेश सिंह प्रिन्सू व पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव लल्ई , टी डी कालेज के पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह समेत कुल 28 लोग थे दूसरी तरफ पूर्व सांसद हरिवंश सिंह और वर्तमान विधायक रमेश सिंह थे ब्लाक प्रमुख चुनाव में अविश्वास मत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था यह मामला…

Read More
Up

Jaunpur News:अखिलेश कुमार सिंह को डीएम ने शासकीय अधिवक्ता किया नामित, क्षेत्र में खुशी का माहौल सुईथाकला/ शाहगंज। विकासखंड क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह पुत्र स्व.बेचई सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर डीएम अनुज कुमार झा ने शाहगंज का शासकीय अधिवक्ता नामित किया है। शाहगंज का अधिवक्ता नामित होने पर क्षेत्र,परिजनों तथा सगे संबंधियों में खुशी का माहौल है।अखिलेश कुमार सिंह ने इसका श्रेय अपने पिताजी वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. बेचई सिंह को दिया है।उन्होंने बताया कि ग्राम सभा का हित हमारे लिए सर्वोपरि है।

Read More