Author: Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
Jaunpur News : समाधान दिवस पर करीब आधा दर्जन लेखपाल पहुंचे देर से,कुछ रहे नदारद रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- सरकार समाधान दिवस में हर पीड़ितों को न्याय दिलाने का दावा तो कर रही है, लेकिन लेखपाल ने सरकार के इस दावे को दरकिनार कर दिया है। बेलगाम हो चुके लेखपालों की असलियत उजागर तब हुई जब जलालपुर थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर मीडिया की एक टीम पहुंची तो देखा की पूरा थाना परिसर फरियादियों की भीड़ से खचाखच भरी हुई थी लेकिन कई लेखपाल नदारद थे।समाधान दिवस पर सुबह 8 बजे से ही फरियादियों की भीड़ लगनी…
Jaunpur News : बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते हैं – सचिव दिव्याकांत शुक्ल रिपोर्ट-अमित पांडेय बदलापुर जौनपुर।क्षेत्र के ऊदपुरगेल्हवा गाँव में स्थित बलदेव कान्वेंट स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया । समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति एवं धार्मिक गीतो पर एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां…
Jaunpur News : व्यकितत्व के धनी थे देवीप्रसाद:- सुशील सिंह टिन्कू रिपोर्ट–अमित पांडेय महराजगंज (जौनपुर)फुल्लन देवी इंटर कालेज के संस्थापक व पूर्व प्रधान स्व.देवी प्रसाद सिंह के पूण्य तिथि पर विद्यालय के संरक्षक सुशील ने सम्बोधित करते हुऐ कहा की आज आपकी 14 वी पुण्यतिथि है! मैं आपके चरणों मे कोटि कोटि वंदन व श्रद्धा के भाव शब्द रूपी सुमन से आपके चरणों में अर्पण करता हूँ! आपने आजीवन परिवार रूपी जिस बगिया को आपने सींचा, संवारा, एक अनमोल विरासत हम सबको दिया… उसका एक अंग होने के नाते, आपका खून होने के नाते…मैं इस विरासत और आपकी धरोहर की…
Jaunpur News : सनराइज पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न तीन दिवसीय इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता समापन मोहम्मद अरसद की रिपोर्ट शाहगंज(जौनपुर)बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जला कर किया गया। प्रबंधक डा ज्ञानचंद चित्रवंशी, निदेशक जागृति चित्रवंशी, अविका चित्रवंशी, प्रियंका चित्रवंशी के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में चार हाउस क्रमशः डायमंड हाउस कैप्टन सुमन गुप्ता, एमराल्ड हाउस कैप्टन कुंवर बहादुर, रूबी कैप्टन हाफिक और सफायर के अमित मिश्रा ने नेतृत्व किया। खो खो में विजेता टीम डायमंड हाउस जूनियर क्लास में अलीना, रिद्धिमा, आरुषि,…
जौनपुर में बेखौफ बाइक सवार बदमाशो ने आभूषण व्यापारी की गोली मारकर की हत्या मोहम्मद अरसद की रिपोर्ट जौनपुर। प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार में शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशो ने एक सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से जहां एक तरफ बाजार वासियों को दहशत का माहौल कायम हो गया वही भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही बक्शा थाने की पुलिस के आलावा पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया तथा बदमाशो को गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के…
Jaunpur News : सपा ने राकेश मौर्या को जौनपुर का जिलाध्यक्ष घोषित किया जौनपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने राकेश मोर्या को जौनपुर समाजवादी पार्टी का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया है।
देवकली मे लाभार्थियों को मिला किसान सम्मान निधि कार्ड, एलईडी वैन से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी मोहम्मद अरसद की रिपोर्ट जौनपुर।विकासखंड करंजाकला के ग्राम पंचायत देवकली में शनिवार को शासन के द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंची।वैन के जरिए सरकार की जनहितकारी योजनाओ कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि कार्ड वितरित किया।वैन के माध्यम से गांव के लोगों को उनके अधिकार व सरकार के द्वारा संचालित विकास कार्यो तथा पात्र व्यक्तियों के अधिकार बताई…
खेतासराय दोहरा हत्याकांड: फांसी की सज़ा और अन्य मांग के लिए धरना पर बैठा परिवार 25 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार और जिला प्रशासन से नही मिली मदद रिपोर्ट–मोहम्मद अरसद जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के कस्बा में दो प्रजापति जाति के सगे भाइयों की निर्मम हत्या के मामले में प्रजापति समाज के साथ पीड़ित परिवार ने अपराधियों को फांसी दिलाने और एक करोड़ आर्थिक सहायता की मांग की है। हत्या जैसी घटना को कारित करने वाले सभी अपराधी पकड़े गए और जेल भी भेजे गए। दो सगे भाईयों की हत्या के बाद तमाम राजनीतिक दलों के नेता मौके पर…
Jaunpur News : श्री राम कथा महोत्सव का होगा आयोजन रिपोर्ट–अमित पांडेय महराजगंज,जौनपुर।क्षेत्र के भटपुरा पावर हाउस के मैदान पर विगत वर्षों की भांति श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा जिसकी जानकारी कथा संचालक पं. हरिश्चंद्र द्विवेदी ज्योतिषी ने दी उन्होंने बताया कि अनवरत बाबा परमहंस की कृपा से इस वर्ष 43वां कथा महोत्सव होने जा रहा है। समय 12:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक। जिसमें 28 दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा वहीं कथा व्यास डॉ. मदन मोहन मिश्र मानस कोविद वाराणसी,…
पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला शिविर का हुआ आयोजन रिपोर्ट–अमित पांडेय महराजगंज (जौनपुर)क्षेत्र के सवंसा ग्राम पंचायत में पं. दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन पशु अधीक्षक डा. सचिन सिंह के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा गौ माता का पूजन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वही ग्रामीणों द्वारा पशुओं का इलाज व नित्य नई योजनाओं के बारे में जानकारी तथा मुफ्त दवा ली गई। विधायक ने अपने उद्बोधन में पशुपालकों से आग्रह करते हुए कहा कि गाय की सेवा सबसे बड़ा पुनीत…
