Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
थाना समाधान दिवस में पहुंचे 4 प्रार्थना पत्र, 2 का मौके पर निस्तारण जौनपुर जनपद के रामपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में कुल 4 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 2 प्रार्थना पत्रों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित राजस्व टीम को सौंप दिया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार एवं तहसीलदार राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से…
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जंगी पीजी कालेज का 21वां वार्षिकोत्सव रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के जंगी पीजी कॉलेज असरबनपुर का 21 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर पूर्व मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि में पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सपा डा अवधनाथ पाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री प्रिया सरोज एडवोकेट सांसद मछली शहर ने किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया । तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ-साथ…
गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र की घटना जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जदइपुर गोरा पट्टी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूफियान (5 वर्ष) पुत्र मुख्तार शाह निवासी ग्राम जदइपुर गोरा पट्टी थाना रामपुर रविवार शाम करीब लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने…
शिवरात्रि व रमजान को लेकर रामपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न जौनपुर । आगामी महाशिवरात्रि एवं रमजान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को रामपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद कुमार ने की। बैठक का आयोजन शाम 4 बजे किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर कानून व्यवस्था…
परिवारिक विवाद में बंद हुई कास कार्पेट यार्न डायर्स कम्पनी, सैकड़ों मजदूर भुखमरी के कगार पर — बकाया मजदूरी को लेकर प्रदर्शन, 24 घंटे में भुगतान न होने पर अनशन की चेतावनी जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सिधवन स्थित कास कार्पेट यार्न डायर्स कम्पनी परिवारिक विवाद के चलते अचानक बंद हो जाने से सैकड़ों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों का आरोप है कि कम्पनी प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व नोटिस के 1 फरवरी से फैक्ट्री बंद कर दी, जिससे वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। मजदूरों के अनुसार कम्पनी चार…
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के खालीसपुर खुर्द कुटीर संस्थान चक्के में स्थित हंडिया बाबा मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी एवं आर जे शंकर नेत्रालय, वाराणसी की संयुक्त स्वास्थ्य टीमों द्वारा नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य चंद्रभूषण दुबे ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर सभी क्षेत्रवासियों के लिए लगवाया जाता है जिसमें बीपी ,शुगर सहित अन्य जांच कुशल फार्मासिस्ट एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में किया जाता है। वरिष्ठ नागरिक सेवा…
भदोही : जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या, औराई थाना क्षेत्र के बनपुरवा जंगला की घटना भदोही। जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनपुरवा जंगला गांव में मंगलवार की सुबह पुरानी जमीनी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान गोली चलने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर…
मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस व पिकअप बरामद; एक आरोपी फरार जौनपुर, 10 फरवरी 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सरायख्वाजा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में अंतरजनपदीय गौ-तस्करी से जुड़े एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर…
पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन, 100 नए सदस्य शामिल जौनपुर। अपना दल (एस) की जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक विकास खंड बरसठी अंतर्गत ग्राम सभा मंगरा में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर गहन मंथन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा अधिकृत प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिला महासचिव नितेश पाठक के नेतृत्व में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को विशेष गति…
25 साल पुराने सार्वजनिक खड़ंजे को उखाड़ा, तहसील दिवस में शिकायत पर प्रशासन सख्त — एफआईआर व पुनर्निर्माण के आदेश भदोही। ग्राम सभा बेदमनपुर, ब्लॉक भदोही, जनपद भदोही में लगभग 25 वर्षों से बने सार्वजनिक खड़ंजे को उखाड़े जाने का मामला सामने आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। ग्राम निवासी चुन्नीलाल द्वारा तहसील दिवस, भदोही में प्रस्तुत शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी, भदोही श्री विनोद कुमार मौर्या को तत्काल जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश प्राप्त होते ही खंड विकास अधिकारी के आदेश पर भदोही ब्लॉक से पांच सदस्यीय अधिकारियों…

