Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
जौनपुर: 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना रिपोर्ट: कमलेश यादव जौनपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को समय पर और प्रभावी रूप से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 102 एवं 108 एंबुलेंस कर्मियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. लक्ष्मी सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण व सेवाभाव की सराहना की। सीएमओ ने कहा कि “एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और निष्ठा के कारण ही आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल पाती है।…
ईओ कुंवर गौरव सिंह ने चल रहे विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण रिपोर्ट-दीपक शुक्ला रामपुर, जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अधिशासी अधिकारी (ईओ) कुंवर गौरव सिंह ने बुधवार को अचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थलों पर पहुँचकर कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। ईओ ने संबंधित ठेकेदारों और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि— “गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। कार्यों में शिथिलता या लापरवाही पायी गयी…
रामपुर–कठवतिया सड़क का विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने किया लोकार्पण, विकास को मिली नई रफ्तार रामपुर/जौनपुर। मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने बहुप्रतीक्षित रामपुर–कठवतिया सड़क का लोकार्पण किया। लगभग 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 2177.87 लाख रुपये की लागत आई है। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख जरूरतों में से एक थी, जिसके पूरे होने पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण स्थल पर पहुंचने पर जेई राजेश पाल और एई द्विवेदी ने बुके भेंट कर विधायक का स्वागत किया। नए मार्ग…
बरसठी में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: एसओजी की छापेमारी, 11 सिलेंडर जब्त; जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज में अवैध गैस रिफिलिंग के मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। मंगलवार देर शाम एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से छोटा-बड़ा कुल 11 गैस सिलेंडर बरामद किए। बाद में आरोपी को गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया। जिलाधिकारी को मिली थी लिखित शिकायत सूत्रों के मुताबिक जौनपुर के जिलाधिकारी को लिखित रूप से शिकायत मिली थी कि अधिकारियों…
सांड से बचाने में बोलेरो पलटी, पांच घायल — मछलीशहर–जंघई हाइवे पर आवारा गोवंश बने खतरा जौनपुर। मछलीशहर–जंघई मार्ग कभी अपनी जर्जर हालत के कारण चर्चा में रहता था, अब हाईवे बनने के बाद भी यह सड़क सुर्खियों में है—बस वजह बदल गई है। सड़क पर आवारा गोवंशों की लगातार बढ़ती संख्या अब राहगीरों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। आए दिन वाहनों की टक्कर और सड़क हादसे आम बात हो गई है। ताज़ा घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के अनुसार गोधना पेट्रोल टंकी से कुछ ही दूरी पर एक बोलेरो में सवार लोग प्रयागराज की…
कानपुर में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: चौथी शादी कर दरोगा को फंसाने वाली दिव्यांशी गिरफ्तार खातों में मिले 8 करोड़ से अधिक; कई पुलिसकर्मी भी रडार पर कानपुर। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव को झूठे प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली कुख्यात लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। चौथी शादी के इस मामले ने पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस जांच में उसके बैंक खातों से 8 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध रकम का खुलासा हुआ है। प्यार का जाल… नाजायज संबंध… फिर फर्जी रेप…
प्रयागराज: कब्जा हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार पर हमला, सिर फूटा; पत्थरबाजी–आगजनी में तीन झोपड़ियां जलकर ख़ाक प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव में सोमवार शाम बड़ा बवाल हो गया। पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। पत्थरबाजी में राजीव शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में कई टांके लगे हैं। उग्र भीड़ ने मौके पर बनी तीन झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति बेकाबू होते देख राजस्व टीम को तत्काल पीछे हटना पड़ा। 3 करोड़ की जमीन ने बढ़ाया विवाद…
जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत रिपोर्टर दीपक शुक्ला जौनपुर, 18 नवम्बर। उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में लंभुआ के होलापुर निवासी एवं वर्तमान में जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को “जल संचय जन भागीदारी 1.0 अवार्ड” से मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। वर्ष 2000 में उप जिलाधिकारी के रूप में राजेश कुमार पांडेय जौनपुर में कार्य कर चुके हैं। उस…
जीतापुर में पंचायत भवन व 150 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक बोले—“विकास ही हमारी प्राथमिकता” ग्रामीणों में दिखा उत्साह, पंचायत भवन से मिलेगा सरकारी सुविधाओं का वन-स्टॉप सेंटर जौनपुर। रामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जीतापुर में सोमवार को लंबे समय से प्रतीक्षित पंचायत भवन एवं 150 मीटर सीसी रोड का विधिवत लोकार्पण किया गया। अपना दल (एस) के मड़ियाहूं विधायक डा. आर.के. पटेल ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर दोनों विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूरे गांव में पर्व जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान बड़ेलाल पटेल और ग्रामवासियों द्वारा विधायक का…
हमीरपुर से बड़ी खबर: दारोगा अंकित यादव ही निकला युवती का हत्यारा हमीरपुर में दो दिन पहले सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिली युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि महोबा जिले में तैनात दारोगा अंकित यादव ने ही की थी। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद कारण बताया जा रहा है। ■ कैसे हुआ हत्या का खुलासा मौदहा कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे नग्न शव मिलने के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की थी। घटनास्थल से लेकर…
