Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
Jaunpur:अपने संसदीय क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री से लड़े बी पी सरोज : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रिपोर्ट-निशांत सिंह बरसठी: विकास खंड बरसठी के सरसरा ग्राम सभा मे आयोजित नारिवंदन शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन ग्राम प्रधान अर्चना बिन्द पत्नी संजय बिन्द के द्वारा हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व विशिष्ट अतिथि मछली शहर लोकसभा सांसद बी पी सरोज रहे। सांसद बी पी सरोज ने अपने संसदीय क्षेत्र में किये गए विकास कार्यो को बताया मछली शहर लोकसभा में तीन नेशनल हाईवे तीन हजार करोड़ का लाया,रेलवे स्टेशनो पर सौन्दरिय करण कराया,सरकार की सुविधाओं को जनता…
Jaunpur:इंटर कॉलेज समोधपुर का पूर्व छात्र बना सहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद सुईथाकला । संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में सहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक के 21 पदों की भर्तियों के लिए आयोजित परीक्षा 2022 में सुईथाकला क्षेत्र के जमौली गांव के खुशवंत राव ने सफलता हासिल करके क्षेत्र का मान पूरे देश में बढ़ाया है।6 नवंबर 2023 को हुए साक्षात्कार में खुशवंत राव को सफलता मिली।हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर तथा बीएससी, एमएससी व पीएचडी बीएचयू से किया।सहायक खनन भूगर्भ वैज्ञानिक पद पर चयन होने से क्षेत्र…
Jaunpur:जूते की एक ठोकर से उखड़ी सड़क, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, हाई प्रोफाइल से जुड़ा मामला, संबंधित लोगों पर गिर सकती है गाज रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद सुईथाकला ।लखनऊ बलिया राष्ट्रीय राज्य मार्ग से सुइथाकला गांव में जाने वाली सड़क बनने के कुछ दिनों के अंदर उखड़ जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता पर सवाल उठाए। क्षेत्र वासियों ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सड़क के निर्माण में डामर न प्रयोग किए जाने और संबंधित लोगों पर सरकारी धन के…
Jaunpur: पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय ले जाते समय मेंडिकल के दौरान पेशाब करने के बहाने वारंटी फरार, आरक्षी निलंबित रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद जौनपुर। थाना तेजीबाजार के वारांटी नोखई बिन्द पुत्र रामदुलार बिन्द उम्र 65 वर्ष सीएचसी नौपेड़वा से मेडिकल के दौरान पेशाब करने के बहाने से आरक्षी की अभिरक्षा से फरार हो गया। कांस्टेबल पवन पाण्डेय की तहरीर पर थाना बक्सा पर नोखई बिन्द के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लापरवाही के आरोप में कांस्टेबल पवन पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने निलम्बित कर दिया है। पीआरडी राकेश कुमार के विरुध्द रिपोर्ट पीआरडी विभाग को प्रेषित किया गया…
चार मासूम भाई बहन की मौत बिजली करंट से नहीं, पापी पिता ने ही जहर देकर गला दबाकर की थी हत्या,कबूला जुर्म,बड़ा खुलासा यूपी।उन्नाव में हुए चार बच्चों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। गुनाह को दबाने के लिए आखिर पुलिस-प्रशासन की सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। लालमनखेड़ा गांव में चार मासूम भाई-बहनों की हुई मौत की घटना में आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि चार मासूमों की मौत करंट लगने से नहीं, बल्कि गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा खिलाने के बाद मुंह दबाने से हुई थी। आरोपी ने बताया कि…
Jaunpur:सामूहिक विवाह योजना में 51 जोड़ो का हुआ विवाह, सामूहिक विवाह कराना पुनित कर्म – राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी रिपोर्ट- अमित पांडेय सुजानगंज/जौनपुर।राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में शुक्रवार को स्वर्गीय मुरलीधर पाठक की पुण्यतिथि पर 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। काशी से आए 51 विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ यह विवाह संपन्न कराया। विवाह के लिए कुल तेरह मंडप बनाए गए थे एक मंडप में चार चार जोड़े बैठाए गए। ढोल नगाड़े बजाकर सभी नव दंपतियों का स्वागत किया गया। नव दंपति जोड़ों को उपहार स्वरूप आलमारी, बेड, पंखा आदि भेंट किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को…
बकायादारों से वसूली के लिए बिजली अफ़सर गांव में डाला डेरा, पाराकमाल में 60 ओटीएस उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, 2 लाख हुए वसूल रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद खेतासराय(जौनपुर)सूबे के ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर अब बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है । महकमा के बड़े अफ़सरान हर हॉल में वसूली के लिए बकायादारों के चौखट तक पहुँच रहे है । पाराकमाल में ओटीएस के तहत क़रीब 60 उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया । दो लाख रुपये राजस्व के वसूल हुए । तीस बकायादारों के कनेक्शन काटे गए । बिजली महकमा के ऑपरेशन के चलते गांव में हड़कंप की स्तिथि…
Jaunpur:पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी/सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एव क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा व राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उ0नि0 रामअवतार यादव मय हमराह कर्मचारीगणों के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिग सदिग्ध वाहन व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम से प्रधानपुर चौराहे के पास से अभियुक्त सतीश पटेन पुत्र हरिशंकर पटेल निवासी ग्राम मेघपुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र करीच…
नगर पालिका सफाई कर्मियों की लापारवाही का खामियाजा भोग रही जनता नई नगर पालिका अध्यक्ष के राज में सुस्त साफ सफाई की व्यवस्था रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद जौनपुर। शहरी इलाके में अब सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर और कर्मचारियों से त्रस्त होकर जनता ने अपनी साफ सफाई का जिम्मा खुद ही उठा लिया है। जिसकी एक तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। अब धीरे-धीरे लोग पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन के काम को याद कर रहें हैं। नगर के शाही क़िले से लेकर अटाला मस्जिद होकर जिला अस्पताल और भंडारी स्टेशन जाने वाले…
जौनपुर में कानून- व्यवस्था को देखते हुए एसपी ने बदले कई थानेदार रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ने देर रात कुछ निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। पुलिस लाइन में तैनात रहें निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्रा को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ निरीक्षक रहें विनय प्रकाश सिंह को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं बनाया गया है। खुटहन थानाध्यक्ष रहें रोहित मिश्र को थानाध्यक्ष सुजानगंज बनाया गया है। चौकी सरायपोख्ता उपनिरीक्षक अरविंद सिंह को थानाध्यक्ष खुटहन बनाया गया तो दूसरी ओर पुलिस लाइन उपनिरीक्षक तरून श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष सिंगरामउ बनाया गया है।
