Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
जानिए सॉफ्टवेर क्या होता है ? यह कितने प्रकार के होते हैं Software kya hai hindi सॉफ्टवेर प्रोग्राम का समुह होता है जिसके माध्यम से कंप्यूटर टास्क को परफॉर्म करते है. कंप्यूटर के वे सभी भाग जिन्हें देख सकते है लेकिन छू नहीं सकते उन्हें कंप्यूटर सॉफ्टवेर कहा जाता है. उदाहरण:- MS Office, एंटीवायरस, नोटपैड, वर्डपैड इत्यादि। सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर और मोबाइल की बुद्धि या विवेक शक्ति कहा जा सकता है। इसके द्वारा कंप्यूटर या मोबाइल तरह तरह के कार्यों को सम्पादित करने के योग्य हो पाता है। जिस प्रकार किसी मनुष्य के शरीर से उसकी बौद्धिक क्षमता को निकाल…
Jaunpur News:बाली वध और लंका दहन का किया गया मंचन रिपोर्ट-निशांत सिंह विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी में चल रहे रामलीला के छठवें दिन रामलीला में बाली वध और लंका दहन का मंचन किया गया। सोमवार की रात मंच का परदा खुलता है ।सीता हरण के पश्चात राम और लक्ष्मण शबरी के बताये पते पर किष्किंधा पर्वत पर पहुंचते हैं। हनुमान ब्राह्मण भेष में आकर राम से मिलते हैं।राम से परिचय होने पर हनुमान अपने असली रूप में आ जाते हैं और राम को सुग्रीव से ले जाकर मिलाते हैं। अग्नि को साक्षी मानकर राम और सुग्रीव मित्र बनते…
Jaunpur News:मछली शहर में नारी -शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ भव्य कार्यक्रम। रिपोर्ट-निशांत सिंह ———————————– सिद्धेश्वर उपवन में हुआ नारी- शक्ति वंदन का भव्य आयोजन। मछली शहर जौनपुर। मछली शहर के मीरपुर चौराहा पर स्थित सिद्धेश्वर उपवन में नारी शक्ति वंदन का हुआ भव्य सम्मेलन। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछली शहर के लोकप्रिय सांसद बीपी सरोज जी थे। मुख्य अतिथि मछली शहर सांसद बीपी सरोज जी ने कहा कि आज की नारी शक्ति में वह ताकत है कि यदि इन्हें बढ़ावा दिया जाय तो ये दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं जो यह कर नहीं सकती। अतिथि के रूप…
Jaunpur News:सरदार वल्लभ भाई की प्रतिमा पर थाना प्रभारी ने माल्यार्पण कर दिलाई एकता की शपत रिपोर्ट-निशांत सिंह बरसठी : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज थाना प्रभारी गोविंद देव मिश्रा ने अपने पुलिस टीम के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलाई ‘राष्ट्रीय एकता की शपथ’ हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरा देश मनाता है।भारत के पूर्व गृहमंत्री भी थे सरदार वल्लभ भाई पटेल। जो कि आज बरसठी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शपथ दिलाया। शपथ मैं सत्यनिष्ठा…
Jaunpur News:अश्लीलत हरक़त करने के मामले में अदालत ने अभियुक्त की सुनाई सज़ा, पाँच सौ रुपये का लगाया अर्थदण्ड, एक वर्ष में आया फैसला रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद जौनपुर।यूपी पुलिस की तरफ़ से अश्लील और छीटाकशी के खिलाफ चलाये गए अभियान में मात्र एक साल की अविधि में पुलिस की तरफ़ से पैरवी में सीजीएम प्रबुध कुमार की अदालत ने युवक को दोषी मानते हुए न्यायालय के उठने तक की दण्ड व पाँच सौ रुपये का अर्थदण्ड लगाया है । आरोपित अभियुक्त इलाके में सार्वजनिक स्थल पर एन्टी रोमियों दस्ता ने पकड़ा था । पिछले वर्ष 15 फ़रवरी को वादी की तहरीर…
Jaunpur News:सांसद मेनका गांधी ने मैनेजर आबिद खान को किया सम्मानित रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद खेतासराय(जौनपुर) मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल ग्रुप कालेज के प्रबंधक को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पीलीभीत की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सम्मानित किया । उन्हें यह सम्मान पशुओं के प्रति प्रेम और दयालुता को लेकर दिया गया । राजधानी में सोमवार की देर शाम एक कार्यक्रम में एवार्ड फ़ॉर एक्सीलेंस चैरिटी इवेंट सोल फ़ॉर एनीमल्स एवार्ड उन्हें मिलते ही मो राशिद, इंतिख़ाब, राहुल, रोहित, निधि समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता जताई है ।
Jaunpur News:गांजा व नशीला पदार्थ के साथ दो गौतस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद जौनपुर।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बडौना गांव के समीप मोड़ पर डेढ किलो गांजा व 55 ग्राम नशीला पावडर के साथ कोतवाली पुलिस ने दो गौतस्कर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के बडागांव में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पहुंचे एस एस आई मनोज कुमार पांडेय ने हमराहियों के साथ बडौना गांव स्थित मोड के समीप से संदिग्ध दो युवकों को झोले के साथ गिरफ्तार कर तलाशी के दौरान एक युवक के पास…
Jaunpur News:पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली रिपोर्ट-मोहम्मद अरसद जौनपुर। खुटहन थाना की पुलिस,शाहगंज कोतवाली एवं सरपतहा थाने की संयुक्त टीम ने मुठ़भेड़ में दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस के द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे लहुलुहान होकर गिर गये। उनके कब्जे से तमंचा कारतूस मोबाइल व गांजा बरामद किया गया। घायल बदमाशों को पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले जाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम व…
Jaunpur News:चारो भाईयो का मिलाप देख लोगो के छलके आंसू, जय श्री राम के लगे जयकारे, दो दर्जन के करीब चौकियों में सजी कलात्मक झांकियों ने दर्शकों का मन मोहा। चौकियों को देखने के लिए उमड़ा दर्शकों का जनसैलाब। मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त पिंटू ने सभी चौकियों को किया सम्मानित। रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर नगर का ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप के पहले दिन यानी रविवार की रात चारों भाइयों का मिलाप के साथ ही चौकियों पर आकर्षण झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसे देखने के लिए दूर दराज से लोगो का जनसैलाब उमड़…
Jaunpur News:फिल्म अभिनेता चन्दन ने जन्मदिन पर बांटे कंबल रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी रियल हीरो की मिसाल पैदा करने वाले फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।उनका दरियादिली वाला अंदाज किसी से छिपा नही है।यही वजह है कि आज फैंस उन्हे बेइंतहा प्यार करते हैं।सोमवार को चन्दन सेठ अपने जन्मदिन के अवसर पर पराऊगंज बाजार में कंबल वितरण करने पहुंचे तो वहां के अध्यक्ष शिवचन्द यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने उनका बैंड बाजे व गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।अभिनेता ने वहां असहाय व गरीब लोगों में कबंल वितरण किया।चन्दन ने…
