Author: Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
Jaunpur News:पूर्व प्रधान द्वारा वर्षो से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर किये कब्जे को प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाकर खाली कराया,मचा हड़कंप जौनपुर। मड़ियाहू तहसील के होरैया गांव में नवीन परती की जमीन पर पूर्व प्रधान एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा वर्षों से कब्जा किए जाने पर शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार ने पूर्व प्रधान के बुलडोजर से ही सरकारी जमीन के अवैध कब्जा को छुड़वाया। पूर्व प्रधान द्वारा अवैध कब्जा पर उन्हीं का बुलडोजर चलने से गांव में हड़कंप मचा रहा। मौके पर मिली जेसीबी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने नेवढ़िया पुलिस को सपुर्द कर दिया है। रामनगर…
Jaunpur News:दशहरा के दिन थानाध्यक्ष ने शस्त्र पूजन कर सभी क्षेत्रवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें दी रिपोर्ट–निशांत सिंह बरसठी जौनपुर : विजय दशमी पर्व पर मंगलवार के दिन थाना परिसर में थाना प्रभारी गोविन्द देव मिश्रा ने शस्त्र पूजन कर सभी क्षेत्रवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें दी। थानाध्यक्ष ने सबसे पहले मां की आरती करने के बाद शस्त्र पूजन किया। इस दौरान बरसठी थाने में भी विधि विधान के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। शस्त्र पूजन कार्यक्रम के लिए बरसठी थाना प्रभारी गोविन्द देव मिश्रा ने बाकायदा शस्त्र सजाकर रखे थे, मौजूद पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर…
प्रदेश में योगी राज के सत्ता की हनक है,गुंडे,मवाली औरअब मजनुओं का पता नही है-दयाशंकर मिश्रा सीएल मैरेज हाल रामपुर मे भाजपा का नारी बंदन सम्मेलन जौनपुर- प्रदेश में योगी राज के सत्ता की हनक है,गुंडे,मवाली औरअब मजनुओं का पता नही है,महिलाएं रात मे भी निर्भिक होकर अपने-कामकाज को लेकर आती-जाती है।यह बातें सीएल मैरेज हाल में रविवार को आयोजित नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में प्रदेश के सुरक्षा औषधि मन्त्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने बतौर मुख्य अतिथि कही।श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। अब महिलाओं को देश के…
Jaunpur News:माता रानी के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, पूरी रात्रि महिलाओं ने मां का किया भजन कीर्तन विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोग उमड़ रहे हैं। वही मुंगरा बादशाहपुर कस्बे के हनुमान मंदिर पर लगे दुर्गा पंडाल में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा पंडाल में भजन कीर्तन और आरती से माहौल भक्ति में बना रहा। बीते रविवार की रात में हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शाम से रात तक महिलाओं ने बीच में भवानी आई रे…
Jaunpur News:प्रधानपुर के रामलीला में हुआ लंकादहन का मंचन मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के शिव मंदिर परिसर में चल रहे रामलीला में रविवार को लंका दहन का मंचन किया गया इसमें सीता जी का पता लगाने के लिए राजा सुग्रीव ने चारों दिशाओं में बंदरों की सेना को भेज दिया । और कहा कि एक महीने के अंदर सीता का पता लगाकर वापस आना है जब तक सीता जी का पता नहीं लग जाता तब तक अपना चेहरा मुझे कोई नहीं दिखाएगा । सीता जी को ढूंढते ढूंढते संपाती से मुलाकात हुई संपाती ने बताया…
Jaunpur News:शंकर दल का हुआ बल्ली पूजन, मुंगरा बादशाहपुर का भरत मिलाप 29 व 30 अक्टूबर को मुंगरा बादशाहपुर। मुंगरा बादशाहपुर का ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप 29 व 30 को होगा। इसके मद्देनजर अंजही में स्थित शंकर दल तथा तिराहे पर स्थित हनुमान दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी का रविवार रात को बल्ली पूजन किया गया। पंडित अभिषेक शुक्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से बल्ली पूजन कार्यक्रम कराया। इस दौरान भरत मिलाप रोशनी कमेटी मेल मां समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू ने बताया कि 29 अक्टूबर को चौकी प्रदर्शन व 30 अक्टूबर को लाइट प्रदर्शन…
Jaunpur News:रुस्तम हत्याकांड का मुख्य आरोपी बब्लू गिरफ्तार,खेतासराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता गांव में मत्स्य पालक की बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या मोहम्मद अरसद जौनपुर।खेतासराय थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के अबुजर उर्फ़ रूस्तम हत्याकांड में घटना का मुख्य सूत्रधार बब्लू रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया । करीब तीन सप्ताह से पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी । तलाशी में उसके पास से एक असलहा भी बरामद हुआ है । उस पर पुलिस अधीक्षक ने पचीस हज़ार का ईनाम रखा था । हत्या, हत्या का प्रयास, लूट समेत डेढ़ दर्जन…
सरकार हर मोर्चे पर फेल, लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए अच्छी सरकार की जरूरत कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले धनंजय मोहम्मद अरसद शाहगंज(जौनपुर)आगामी 2024लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुखिया नितीश कुमार की पार्टी जौनपुर के पूर्व सांसद व पूर्वांचल के बाहुबली धनंजय सिंह के सहारे सीटों पर कब्जा जमाने की जुगत में लग गई है। इसी कड़ी में पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन चुनावी दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। श्री सिंह रविवार को शाहगंज विधानसभा के बूढ़ूपुर गांव में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ता सम्मेलन को…
Jaunpur News:दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चियों ने किया डांडिया नृत्य विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। नवरात्र के सातवें दिन शनिवार रात मुंगरा बादशाहपुर कस्बे में स्थित मां वैष्णवी देवी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मोहल्ले के नन्हे मुन्ने बच्चियों द्वारा डांडिया नृत्य कर पूजन अर्चन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सर्च कर पहुंची बच्चियों ने देवी गीत व भजन भी प्रस्तुत किया। महिलाएं व बच्चियों ने एक साथ जुट कर मां दुर्गा का विधिवत श्रृंगार कर पूजन अर्चन किया। मुख्य अतिथि भरत मिलाप रोशनी कमेटी मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू ने डांडिया नृत्य में भाग लिए बच्चियों को…
Jaunpur:बालि वध कर श्री राम ने सुग्रीव को बनाया राजा मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में शिवमंदिर परिसर में चल रहे रामलीला के मंचन में शनिवार को श्रीराम सीता जी की खोज करते हुए कृष्णकिन्धा पर्वत के पास पहुंच गए तो वहां हनुमानजी से मुलाकात हुई और हनुमान जी ने श्री राम और सुग्रीव से मित्रता करवाई । श्री राम ने सुग्रीव से पर्वत पर रहने का कारण पूछा तो सुग्रीव ने बताया कि कैसे और क्यों बालि ने सुग्रीव को राज्य से निष्कासित करके उनकी पत्नी भी उनसे छीन लिया। तब श्री राम ने सभी…
