Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
रामपुर पुलिस ने मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में ली गई एकता की शपथ, बच्चों संग निकली “रन फॉर यूनिटी” रामपुर (जौनपुर)। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को रामपुर थाना परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्र…
भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ को बधाई देने वालों का तांता— रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार के निवासी रियल हीरो की मिशाल पैदा करने वाले भोजपुरी अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ ने बताया सुबह 5 बजे से ही मोबाइल फोन काॅल,व्याट्सअप,फेसबुक, इन्सटाग्राम,मैसेंजर पर लोगों ने बधाई देना शुरू किया जो काफी रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।श्री सेठ ने बताया सबसे पहले प्राचीन व ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव स्थित भगवान शिव का पूजा-अर्चना किया।और देश में सभी के खुशहाली के लिए कामना किया।उन्होने बताया एक दिन में इतना प्यार का बरसना अतुलनीय है।चन्दन ने बताया जन्मदिन…
मड़ियाहूं में सीओ गिरेंद्र सिंह ने छात्राओं को किया जागरूक, बताया— महिला सशक्तिकरण का असली अर्थ मड़ियाहूं (जौनपुर)। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर गुरुवार को स्थानीय डिग्री कॉलेज में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र सिंह ने छात्राओं के बीच एक जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में सीओ गिरेंद्र सिंह ने कहा कि “आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, लेकिन उसे अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन…
दर्शनार्थियों से भरी वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दस श्रद्धालु घायल, अयोध्या दर्शन के लिए वाराणसी से निकले थे श्रद्धालु, एक की हालत गंभीर जौनपुर। वाराणसी से अयोध्या श्रीराम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन गुरुवार की सुबह जौनपुर जनपद में भीषण हादसे का शिकार हो गया। वाराणसी–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सीहीपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं का वाहन सड़क किनारे पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में दस श्रद्धालु गंभीर…
UP Panchayat Chunav: यूपी में SIR का पंचायत चुनावों पर पड़ेगा असर? जानिए फरवरी नहीं तो कब होंगे इलेक्शन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से फरवरी 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों पर पड़ सकता है असर, मतदाता सूची संशोधन के बाद मार्च–अप्रैल तक टल सकती है प्रक्रिया लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां फिलहाल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के कारण प्रभावित होती दिख रही हैं। माना जा रहा है कि फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने वाले पंचायत चुनाव अब मार्च या अप्रैल तक खिसक सकते हैं। इसका कारण निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा…
जौनपुर: दुष्कर्म के मामलों में जौनपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, कब्रिस्तान से पकड़े गए दो आरोपी नेवढ़िया, कोतवाली और लाइनबाजार पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जौनपुर। जनपद पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों पर नकेल कसते हुए बुधवार को तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें दो आरोपियों को कब्रिस्तान से पकड़ा गया है। नेवढ़िया, कोतवाली और लाइनबाजार थाने की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दुष्कर्म के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई…
किसी भी संगठन की जान उसके सदस्य होते हैं: संजय अस्थाना ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जौनपुर इकाई की बैठक सम्पन्न सर्वसम्मति से आशीष पाण्डेय बने जिला महासचिव जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जौनपुर इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक बुधवार को स्थानीय पत्रकार संघ भवन में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण, सदस्य सहभागिता और जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विशेष चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली शक्ति उसके सदस्य होते हैं, न कि पदाधिकारी। उन्होंने कहा कि कई बार बिना पद के भी…
छात्रा स्वर्णिमा यादव बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जफराबाद पुलिस का अनूठा प्रयोग जौनपुर, जफराबाद। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को चंद्रेज सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी भुवालापट्टी जगदीशपुर की इंटरमीडिएट की छात्रा स्वर्णिमा यादव को एक दिन के लिए जफराबाद थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। थाने का चार्ज संभालने के बाद स्वर्णिमा यादव ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान उनके साथ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला व एसआई मिथिलेश कुमारी मौजूद रहीं। महिला उत्पीड़न और जमीन विवाद पर दिए निर्देश…
अपहरण केस में रामपुर पुलिस की बड़ी सफलता मिशन शक्ति अभियान के तहत किशोर आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय को किया गया प्रेषित रामपुर (जौनपुर), 29 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध और महिला सुरक्षा संबंधी मामलों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कथित अपहरण प्रकरण में नामजद किशोर आरोपी उमेश चौ. को बुधवार की सुबह उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 177/2025 में धारा 137(2), 87 भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत…
महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत रामपुर पुलिस की पहल रामपुर, जौनपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से थाना रामपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार, पुरानी बाजार और चट्टी चौराहा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने किया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीकों…

