Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
त्रिलोचन महादेव में सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारियों ने लिया जायजा रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर पर कांवरियों के श्रावण मास में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र अखिलेश कुमार चौरसिया एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ थाना जलालपुर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त/भ्रमण करते हुए त्रिलोचन महादेव मन्दिर,रामेश्वर महादेव मन्दिर व राजेपुर घाट पर कांवड़ यात्रियों/श्रद्धालुओं हेतु की गयी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया । एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।
पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज को लेकर दर्जनों पत्रकारों ने सांसद वीपी सरोज से की मुलाकात जौनपुर।मड़ियाहूं तहसील पत्रकार संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष राधा कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में करीब 40 की संख्या में पत्रकार गण बरसठी हिंदुस्तान के पत्रकार विपिन दुबे के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर सांसद से मुलाकात किए। सांसद ने थानाध्यक्ष बरसठी को टेलीफोन कर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया और उन्होंने पत्रकार सदस्यों को आश्वस्त किया की किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न मेरे रहते हुए नहीं होगा। ज्यादातर मामलों में उन्होंने कहा की सुलह समझौते के आधार पर निपटाया जाएंगे। पत्रकारों ने…
झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने वाला मौसा गिरफ्तार चंदौली।जिले में इलाज के नाम पर झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति किशोरी को रिश्ते में मौसा लगता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। घटना बलुआ थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी कई दिनों से बीमार थी। पिता ने कई जगहों पर उसका इलाज कराया लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर पिता ने धानापुर के खड़ान निवासी तांत्रिक और अपने साढ़ू हनुमान राम से…
घर से भागे प्रेमिका और प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में रेल्वे ट्रेक से टकराकर एक की मौत, एक गंभीर
घर से भागे प्रेमिका और प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में रेल्वे ट्रेक से टकराकर एक की मौत, एक गंभीर जौनपुर। जफराबाद- सुल्तानपुर रेल प्रखण्ड पर बछुआर रेलवे फाटक से दो सौ मीटर दूर आज शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों प्रेमी प्रेमिका बताए जा रहे है। ग्राम बछुआर में स्थित रेलवे फाटक से दो सौ मीटर दूर रेलवे पटरी पर 20 वर्षीय रागिनी गौतम पुत्री अमरजीत गौतम निवासी पीथापुर थाना देवसरा जिला प्रतापगढ़ की घटनास्थल पर ही मौत…
आकाशीय बिजली गिरने से विभिन्न क्षेत्रों में चार महिलाओं सहित पांच की मौत, आठ घायल, गाजीपुर: जिले में गुरूवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन थाना क्षेत्रोँ में पांच लोगो की मौत हो गयी और करीब आठ लोग घायल हो गये है। एसडीएम कासिमाबाद ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बरेरसर थाना क्षेत्र के मांटा गांव के दो, चकदरिया के एक और पहाड़पुर तौकीर गांव में एक लोग की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये हैं। मांटा गांव में गुरूवार की शाम को लोग धान की रोपाई कर रहे…
नवनियुक्त सपा मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत जौनपुर।समाजवादी पार्टी के मड़ियाहूं विधानसभा का अध्यक्ष रामू मौर्य को बनाए जाने पर आज रामपुर द क्लासिक रेस्टोरेंट में स्वागत किया गया। आयोजक प्रमोद यादव निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड अपने सभी नौजवान समाजवादी साथियों के साथ जोरदार स्वागत करते हुये विधानसभा अध्यक्ष का साथ में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश यादव एडवोकेट रणजीत यादव एडवोकेट कोमल डॉ सुजीत यादव जितेंद्र मनीष विनोद बुधराम एडवोकेट राजू प्रदीप विनय इंद्र बहादुर कश्यप अजय सनी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानों की जांच, साधीरनगंज में किराना की दुकान से सरसों तेल का लिया नमूना रिपोर्टर दीपक शुक्ला बरसठी,( जौनपुर ) क्षेत्र के कई बाजारों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुरुवार को मिठाई और किराना की दुकानों का जांच किया। जांच में शिकायत पर एक किराना की दुकान के सरसों के तेल का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि साधिरनगंज बाजार में बच्चन उर्फ कैलाश मौर्या की किराना की दुकान की सरसों तेल की शिकायत था जिसका नमूना लेकर जांच के लिये भेजा गया। इसके साथ परियत रसुलहा निगोह आदि बाज़ारो के मिठाई की…
ज्योति मौर्या जैसा मामला पति ने रात -दिन ट्यूशन पढ़ाकर बनाया मास्टर, हेड मास्टर के साथ हो गई फरार बिहार। ज्योति मौर्या जैसा ही एक मामला बिहार के वैशाली जिले में सामने आया है. पति के पैसे से महिला ने इंटर से लेकर टीईटी तक पास किया. जब महिला शिक्षिका बन गई तो उसका अपने ही स्कूल के हेडमास्टर के साथ अफेयर हो गया. नौकरी लगने के डेढ़ साल बाद ही महिला हेडमास्टर के साथ फरार हो गई. इस घटना के बाद से पीड़ित पति अब थाने से लेकर ससुराल तक का चक्कर काट रहा है. जबकि उन दोनों को…
ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर के दरबार में मची भगदड़, कई लोग बेहोश होकर गिरे नोएडा: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार का आयोजन बुधवार को ग्रेटर नोएडा में किया गया। जिसमें पूरी व्यवस्था चरमा गई। लोगों की भीड़ उम्मीद से ज्यादा पहुंच गई। इस दौरान भगदड़ का माहौल हो गया। जिसके कारण कई लोग बेहोश होकर गिर गए। कई लोगों को गंभीर चोटों आई हैं। दिव्य दरबार में लोगों को आगे जाने की होड़ थी। इस दौरान कई लोग बैरीगेट तोड़कर आगे तक पहुंच गए थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन लोगों को शांत कराया।…
जौनपुर: लाइनबाजार पुलिस व सर्विलांस टीम ने चोरी की योजना बनाते चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2देशी तमंचा, 2जिंदा कारतूस, कुल 28800 रुपये व सफेद पीली धातु के जेवरात बरामद जौनपुर: डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना लाइनबाजार के मार्गदर्शन में, उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता मय हमराह उ0नि0 सुधीर कुमार, हे0का0 कमलेश कुमार पाण्डेय, हे0का0 मनीष सिंह, का0 विश्वास यादव व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 मनोज कुमार…
