Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
दस वर्षीय लड़के ने चार साल के मासूम की ईट से कुंचकर कर दी हत्या मुरादाबाद।रामपुर स्थित ज्वालानगर में प्रेम पटवारी इलाके में एक बालक ने चार वर्षीय बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बालक को अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस को वह गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस उसको सिविल लाइन थाने ले गई। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि कई दिनों से वह उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था, जिसके चलते उसने उसको…
जौनपुर।श्रावण मेला के मद्देनजर त्रिलोचन महादेव मंदिर पर हुई बैठक रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में इंस्पेक्टर रामसरीख गौतम ने शनिवार को सावन मास में कांवरिया के जलाभिषेक करने के सम्बन्ध में सुरक्षा के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया । जिसमें उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा व क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा मौजूद रहे । एसडीएम ने सावन माह से सम्बन्धित मंदिर के व्यवस्था का पूरा जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दी । क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा से सम्बन्धित वैरियर , वेरीकेटिग , सीसी टीवी कैमरा, और गोताखोर की व्यवस्था करने की बात…
जौनपुर।ग्रीष्मावकाश के बाद कालेज में हुआ सरस्वती पूजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर –बयालसी इण्टर कालेज में ग्रीष्मावकाश के बाद 01-07-2023 को विद्यालय खुला एवं सम्पूर्ण विधि विधान से सरस्वती पूजा सम्पन्न हुयी। तत्पश्चात प्रधानाचार्य डा० शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुयी जिसमें नवीन सत्र आरम्भ पर उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन एवं अनुशासन व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश दिया। बैठक के अन्त में जफराप्याद विधान सभा के पूर्व विधायक डा० हरेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र स्व० हर्षित की असामयिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये एक शोक सभा आयोजित की गयीं। सभी लोगों ने…
बीआरसी पर हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- विकास खण्ड के ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान कार्यक्रम का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें कुल 133 नोडल शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया । कार्यशाला में मौजूद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को डॉ हेमंत यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ए आर पी अनिल कुमार गुप्ता एवं राय साहब शर्मा उपस्थित रहे।
कुटीर सौर ऊर्जा संयंत्र यूनिट को बढ़ाने का काम करूंगा- आशुतोष सिन्हा रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- कुटीर सौर ऊर्जा संयंत्र के यूनिट को बढ़ाने का काम करूंगा उक्त बातें आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी ने कुटीर सौर ऊर्जा संयंत्र के लोकार्पण एवं कुटीर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उक्त बातें कहीं ।उन्होंने कहा की संस्थान एवं छात्रों के हित के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। विशिष्ट अतिथि उदय प्रताप सिंह सचिव विकास प्राधिकरण गोरखपुर एवं कुटीर संस्थान के पुरातन छात्र ने कहा कि ग्रामीण अंचल के इस कुटीर महाविद्यालय में लालटेन…
औद्योगिक क्षेत्र सिधवन स्थिति बीसीसी हाईटेक सीमेंट फैक्ट्री में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम का छापा, नकली सीमेंट सहित पांच गिरफ्तार,फैक्ट्री सील जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में वीसीसी हाई टेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में लखनऊ एवं वाराणसी एसटीएफ टीम ने स्थानीय तीन थानों की पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में नकली सीमेंट, डाई, सीपीयू, 70 बंडल प्रिंटेड बोरी,130 बंडल सादी बोरी, 758 बोरी नकली सीमेंट एवं सात मोबाइल फोन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम के निगरानी में फैक्ट्री को सील कर दिया गया। एसटीएफ टीम ने शुक्रवार की सुबह…
असल जिंदगी की फिल्मी कहानी,जानिए क्यों पति ने पत्नी की पड़ोसी युवक से कराई शादी! मिर्जापुर। जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी संतनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पूर्व हुई थी। दो दिन पहले विवाहिता पड़ोस के एक युवक से बात कर रही थी। इसको लेकर युवक अपनी पत्नी पर शक करने लगा। उसने विरोध किया तो विवाहिता ने कहा कि वो उसके साथ ही रहना चाहती…
दारोगा बनते ही 6 साल पुराने प्यार को भूल गया प्रेमिका ने दिखाये तेवर तो उड़े होश, थाने में करनी पड़ी शादी आज तक आपने शादियां मंदिर या घरों में होती देखी होंगी, लेकिन आज जो हम जिस शादी के बारे में आपको बता रहे हैं वह संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे प्रेमी जोड़े की है और ये शादी कहीं और नहीं बल्कि थाने में हुई. दरअसल यह कहानी है भागलपुर जिले के वंदना और उसके प्रेमी दरोगा मनोज की है. वाक्या बिहार के भागलपुर में देखने को…
कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहे जौनपुर के छात्र ने दी अपनी जान,फोन पर मां से कहा था- यहां मन नहीं लगता जौनपुर। राजस्थान के कोटा शहर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का छात्र बुधवार शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। छात्र ने आत्मघाती कदम उठाने से लगभग चार घंटे पहले अपनी मां से फोन पर बात भी की थी।परिजन कोटा रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार के पुरुषोत्तम सेठ की…
जौनपुर।शिक्षक संस्थान की धुरी होते हैं-कुलपति प्रोफेसर प्रदीप रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- कुटीर पीजी कालेज चक्के मे सर्वोदय कुटीर बहुद्देशीय एवं छात्रोपयोगी उद्यान का शिलान्यास एवं कुटीर सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को महाविद्यालय के संस्थापक स्मृति सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो प्रदीप कुमार शर्मा कुलपति महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षक संस्थान की धुरी होते हैं। यह कुटीर संस्थान यहां के वंदनीय संस्थापक का मूर्त स्वरूप है और यहां का वातावरण प्रबंधन शिक्षक और छात्रों की योग्यता प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा की छात्र डिजिटल प्लेटफार्म का…
