Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
जौनपुर: रामपुर नगर पंचायत चुनाव: सुनने मे आ रहा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लड़ाके भाजपा व अपनादल एस दोनो खेमे के अलावा अन्य पार्टियों में भी ताक झाक कर रहे @समस्या तो बहाना है। सबको अपनी अपनी राजनीति को चमकाना है। स्थानीय निकाय चुनाव जो आ गया है। अगर देखा जाय तो रामपुर नगर पंचायत का हाल बेहाल है। समस्याओ का अंबार है। जिसका उल्लेख नही किया जा सकता है। सड़क, पानी, बिजली,सफाई की तखल्लुस से जायजा लिया जाय तो अपने आप रामपुर नगर की जमीनी हकीकत का सच सामने आ सकता है। मानव जीवन मे समस्याओ का अंत…
भगवान समीक्षा, परीक्षा से नहीं प्रतिक्षा से है मिलते रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।श्रीराम कथा अमृत वर्षा मानस सेवा समिति पराऊगंज द्वारा आयोजित काशी से पधारी मानस कोकिला डॉ सुधा पांडे ने मानस की चर्चा करते हुए कहा कि नकल से कोई व्यक्ति किसी का स्वरूप बना सकता है परंतु स्वभाव नही बना सकता। भगवान न समीक्षा से मिलते है न परीक्षा से मिलते है केवल प्रतीक्षा से ही मिलते है। कथा श्रवण से सांसारिक ग्रंथियों की गांठे सुलझ जाती हैं यह संसार हमारा नहीं है और ना तो किसी काल में रहा है समता संसार के प्रति और ममता भगवान…
जौनपुर:आम रास्ता पर दबंगों द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा,विरोध करने पर पत्रकार को मारने पीटने की धमकी मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदियांव गांव में तालाब खाते की जमीन को गांव के स्वामीनाथ दुबे के साथ अन्य लोग मिलकर कब्जा कर रहे हैं साथ ही साथ आने जाने वाले आम पुश्तैनी रास्ता पर गड्ढा खोदकर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं जिसको लेकर गावं के ही अशोक कुमार दुबे पत्रकार ने आम रास्ता पर अवैध कब्जा का विरोध किया तो लोग फौजदारी आमादा हो गए और पत्रकार को मारने पीटने की धमकी भी देने लगे। जिससे तांग आकर…
जौनपुर।लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दिलाना सरकार का लक्ष्य है:अखिल प्रताप सिंह सोमवंशी रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह नगर पंचायत रामपुर भाजपा मंडल कार्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श व दवाई वितरण की गई। बता दें भाजपा मंडल कार्यालय रामपुर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा मछलीशहर जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह सोमवंशी ने फीता काटकर शिविर…
प्रभारी चिकित्साधिकारी का साक्षात्कार लेने गए वरिष्ठ पत्रकार को बनाया बंधक सीएमओ के फटकार के बाद खोला गया दरवाजा पत्रकारों में आक्रोश, कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा० लक्ष्मी सिंह द्वारा मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किए गए औचक निरीक्षण में मिली खामियों के अखबारों की सुर्खियों में आने के बाद बौखलाए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० राजेश कुमार के सरकारी आवास पर इंटरव्यू लेने गए वरिष्ठ पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार कर बंधक बनाए जाने तथा सीएमओ की फटकार पर रिहा किए…
सचिवालय में वरिष्ठ सहायक बन आकाश यादव ने जनपद का बढ़ाया मान रिपोर्ट-हाफिज नियामत जौनपुर। जनपद के धर्मापुर विकासखंड क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव की मिट्टी में पले- बढ़े आकाश कुमार यादव पुत्र परशुराम यादव ने भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ता मामले खाद्य एवं वितरण मंत्रालय भारत सरकार सचिवालय में वरिष्ठ सहायक पद पर चयन हुआ है।इस पद पर कुल 56 सीटें थी जिसमें से आकाश को 20 वीं रैंक हासिल हुई है। अपनी सफलता को उन्होंने इसे सुखद पल बताया। उन्होंने आईएएस बनकर देश की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में संघर्षरत युवाओं के लिए…
जौनपुर।रामपुर नगर पंचायत के स्थानीय बाजार में हाईवे एनएच 135ए द्वारा पानी निकासी के लिए नाली निर्माण को गलत बताते हुए शुक्रवार को नगर के तालाब के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों संग धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अपना दल एस के विधायक, एसडीएम, नायब तहसीलदार और पांच थानों की फोर्स चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता भाजपा नेता छेदीलाल जायसवाल, पूर्व मंडल महामंत्री नाजा दुबे, मंडल महामंत्री रमेश दुबे समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी व्यापारियों के साथ नगर के तालाब के बगल कुर्सी लगाकर धरना पर बैठ…
चार बेटे, करोड़ों की संपत्ति……कभी आलीशान बंगलों में रही…रुला देगी इस मां की कहानी सुनकर …… आगरा के चर्चित आंखों के अस्पताल के संस्थापक गोपीचंद्र अग्रवाल की 87 वर्षीय पत्नी विद्या देवी वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर है. उनके चार बेटे और बहुएं हैं. कभी अरबों की संपत्ति की मालकिन रहीं विद्या देवी से सभी बेटों ने प्रॉपर्टी का हिस्सा लेकर उन्हें घर से निकाल दिया. अब वह वृद्धाश्रम में रह रही हैं. उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कभी अरबपतियों में गिनती होने वाले परिवार की 87 साल की बुजुर्ग महिला…
जौनपुर।खंड शिक्षा अधिकारी ने कराया पुस्तक वितरण का कार्यक्रम रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन जलालपुर में नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर रमाकांत सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय में हो रहे कार्यों एवं अवशेष कार्यों के विषय में बताया । प्रमुख प्रतिनिधि ने विद्यालय में कायाकल्प के अधूरे कार्यों एवं अन्य कार्यों को अविलंब पूरा करा देने के संदर्भ मे कहा कि कार्यों को कराने के लिए टेंडर…
जौनपुर।बहन की सहेली के साथ भाई ने की दरिंदगी की हद पार ,दोस्त के साथ मिलकर किया सामुहिक दुष्कर्म बनाया वीडियो जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र से बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक इंटर में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा के साथ उसकी सहेली के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ दुष्कर्म का वीडियो बना डाला। घटना के एक माह व्यतीत होते ही किसी द्वारा वह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…
