Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
अमीना मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता का इजहार खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन जौनपुर।मछलीशहर स्थानीय नगर के कोतवाली वार्ड में एहतेशाम, वसीम द्वारा अमीना मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि सपा नेता भावी प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद इजहार खान , इफ्तेखार खान द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सपा नेता ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए नगद राशि देकर हौसला अफजाई भी किया। उक्त प्रतियोगिता में मछलीशहर सहित बाहरी टीमों ने शिरकत किया और लोगों ने उपस्थित होकर बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया । कार्यक्रम का संचालन…
नगर पंचायत कार्यालय में अभिलेख मौजूद न होने पर नगर वासियों ने दिया धरना मुख्य राजस्व अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी सहित जिम्मेदारों को लगाई लताड़ मड़ियाहूं । शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत में सभासद मोहनलाल चौरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों नगरवासी नगर पंचायत मड़ियाहूं में पहुंचकर लिपिक से हाउस टैक्स रजिस्टर, संपत्ति रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर ,नक्शा रजिस्टर की दिखाने की मांग करने लगे। मौजूद लिपिक ने रजिस्टर दिखाने से मना कर दिया और कहा कि नगर पंचायत में रजिस्टर नहीं है ।उपस्थित लोगों ने अधिशासी अधिकारी संजय कुमार को फोन पर रजिस्टर दिखाने की मांग की जिस पर वह आनाकानी…
पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर में दलालों का लग रहा है जमावड़ा- कमीशन के चक्कर में बाहर से लिखी जा रही है दवाएं- कमीशन खोरी के चक्कर में पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरो को लिखी जा रही है पर्चा गेट से भीतर तक दलालों के चंगुल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संवाददाता- विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे किए जा रहे हैं। और पर्याप्त दवाई की भी बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत उनकी पोल खोल रही है। पीएससी में तैनात कुछ चिकित्साधिकारी खुले आम मरीजों को मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी…
गैर इरादतन हत्या का वांक्षित अभियुक्त गिरफ्तार रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर , जौनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में मामूर होकर बीते बुधवार को ग्राम नरायनडीह में मिले अधजले शव के वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अनुपम यादव उर्फ डीएम पुत्र रामकुमार यादव निवासी नरायनडीह…
जौनपुर जिले के रामपुर ब्लाक के ग्रामसभा हरिहरपुर के लाल को अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक सम्मेलन में गृह मंत्री अमितशाह के हाथों से मिला स्वर्ण पदक जौनपुर।आप को बताते चले कि अगर इंसान कोई काम सच्चे मन ईमानदारी से करे तो सफलता जरूर उसके कदम चूमती है। ऐसा की कारनामा जौनपुर जिले के रामपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर निवासी अनिल सिंह ने किया जो सँयुक्त उपनिदेशक कार्यकारी सीबीआई नई दिल्ली में कार्यरत है उनके मेहनत अच्छे कार्य व ईमानदारी को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक 2022 के सम्मेलन में गृहमंत्री अमितशाह के हाथों स्वर्ण पदक…
बदमाशो की गोली से घायल पत्रकार की इलाज के दौरान मौत, हत्याकांड का आरोपी तीन बेटो के साथ गिरफ्तार रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास बुधवार को कार सवार बदमाशों के गोली से घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दरम्यान मौत हो गई। यह मनहूस खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर इस हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी और उसके तीन बेटे शामिल है। मालूम हो कि बीते बुधवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव के…
सबका साथ-सबका विकास ही भाजपा का उद्देश्य :- राजीव केशरी बोले अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी-भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। भाजपा का विचार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, हिदुत्व दर्शन व एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलकर भारत माता को परम वैभव पर ले जाना ही उद्देश्य है। सत्ता प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि सबका साथ व सबका विकास ही भाजपा का उद्देश्य है। उक्त बातें मुंगरा बादशाहपुर के मोहल्ला साहबगंज निवासी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी राजीव केशरी अपने आवास पर पत्रकार वार्ता…
जौनपुर।चौकी इंचार्ज के सामने सीडीपीओ को मारा थप्पड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ने सीडीपीओ पर पैसा लेने का लगाया आरोप रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह मुफ्तीगंज।गुरुवार की दोपहर स्थानीय ब्लाक परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय में बाल पुष्टाहार वितरण को लेकर प्रभारी सीडीपीओ रीता सिंह और ब्लाक के कुंडी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गिरीश कुमारी के बीच पुष्टाहार लेने में झड़प हो गई। यह भी देखे-https://youtu.be/nMBKXZyliD4 आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने आरोप लगाया की प्रभारी सीडीपीओ हमारा पुष्टाहार नही दे रही थी । जिसके सम्बन्ध में पूछने पर प्रभारी सीडीपीओ के साथ आए युवक राहुल सिंह ने हमको धक्का देकर गिरा दिया । जिसका विरोध करने…
जौनपुर।कुटीर पीजी कालेज चक्के में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — ग्राम संकुल स्तरीय खेलकूद समागम नेहरू युवा केंद्र जौनपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खो-खो, बालीबाल 400 मीटर दौड़ बालक एवं 100 मीटर दौड़ बालिका एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन कुटीर पीजी कॉलेज चक्के के क्रीड़ांगन मे शुक्रवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सरैया अंजना देवी एवं अध्यक्षता प्राचार्य मेजर डॉक्टर रमेश मणि त्रिपाठी ने किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि बेटियों को जिस भी क्षेत्र में मौका दिया जाता…
फाइल फ़ोटो-अनुराग सिंह जौनपुर।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी अनुराग सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र शिवकुमार सिंह की मौत गुरुवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी । बताते हैं कि अनुराग इजरी गांव में राम सूरत सिंह के घर खाना खाने गया था । खाकर वापस आते समय सई नदी पुल के पहले ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये । जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी । रात गस्त के…
