Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
जौनपुर।बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम, सिटी पब्लिक स्कूल में बोर्ड डेकोरेशन का किया गया आयोजन रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान ईसा मसीह के जीवन पर आधारित चित्रांकन कर आकर्षण ढंग से सजाया गया। बोर्ड प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चार हाउस जिसमें रेड, ग्रीन, येलो, ब्लू हाउस ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पेंटिंग, रंग बिरंगी कागज के झालरों को काटकर बोर्ड को कलात्मक ढंग से सजाया गया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस…
मुंगरा पुलिस ने 2 किलो 150 ग्राम अवैध गाजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार। रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी महोदय मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना मुगराबादशाहपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 कमलेश कुमार मय टीम द्वारा दो आरोपी को अवैध गाजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सोमवार को करीब पौने छः बजे मुखबिर खास की सूचना…
जौनपुर।अपराध निरोधक कमेटी ने किया कम्बल वितरण रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — कस्बे में स्थित थाने के सामने रामलीला मैदान में सोमवार को अपराध निरोधक कमेटी के सौजन्य से एजाज अहमद ने गरीबों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसके मुख्य अतिथि ओ पी यादव उपायुक्त स्वरोजगार जौनपुर तथा विशिष्ट अतिथि में ममता यादव जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर और पुलिस इंस्पेक्टर जलालपुर रमेश कुमार यादव रहे । एजाज अहमद ने अपराध निरोधक कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कम्बल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को…
जौनपुर।जंगी पीजी कॉलेज में केराकत विधायक तूफानी सरोज ने सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के जंगी पीजी कॉलेज परिसर में रविवार को पूर्व सांसद व विधायक केराकत एवं प्रबंधक जंगी पीजी कॉलेज असबरनपुर जौनपुर तूफानी सरोज ने सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। जिसमें मछलीशहर लोकसभा के सपा पार्टी के केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं , जफराबाद के सभी सक्रिय कार्यकर्ता गण मौजूद रहे । कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष विधायक तूफानी सरोज ने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं के पास जाकर अपने हाथों से ऊनी शाल देकर सम्मानित किया । सम्मानित होने…
जौनपुर।भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —भारतीय जनता पार्टी मण्डल जलालपुर के सभी बूथों पर आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया एवं उन्हें याद किया। इसी क्रम में बीबनमऊ में बूथ अध्यक्ष कृष्ण सिंह के आवास पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिलामहामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह,मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह,महरेंव में जिलामहामंत्री मनोज दुबे,जिलाउपाध्यक्ष वृजनरायन दुबे ने अटल जी के विषय में अपना विचार व्यक्त किया। डॉ विजय कुमार मिश्रा,कृष्णचन्द्र चौबे,धीरेंद्र…
जौनपुर।रस्साकशी में येलो व कबड्डी में ब्लू हाउस ने मारी बाजी, दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एंड कॉलेज में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन देशभक्ति गीत और नृत्य के साथ संपन्न हुआ। कक्षा पीजी से लेकर 12 तक के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने डिस्क थ्रों, 50 व 100 मीटर रेस, कबड्डी , रस्साकशी व रिले रेस में चार हाउस जिसमें रेड, ग्रीन, एलो व ब्लू हाउस ने हिस्सा लिया। 200 मीटर लम्बी दौड़ प्रतियोगिता लड़कों…
जौनपुर।सीओ व थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को यातायात,साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को किया सम्मानित रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।न्यू शक्ति कॉलेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट में रविवार को यातायात व साइबर क्राइम जागरूकता अभियान तथा मेधावियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विवेक तिवारी व संस्था के डायरेक्टर राजन सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों को साइबर क्राइम व यातायात के प्रति जागरूक किया गया।साइबर ठगी से…
जौनपुर।अकरम जौनपुरी के कलाम को पढ़कर अंजुमन अल्विया आई अव्वल 22 अंजुमन को मात देकर अव्वल आई अंजुमन अल्विया रिपोर्ट-हाफिज नियामत अंजुमन ख्वाजा गरीब नवाज द्वारा वाराणसी में ऑल यूपी गैर तरही नातिया तकाबला का प्रोग्राम का आयोजन था जिसमे कुल 23 अंजुमन ने शिरकत किया । पूरी रात नबी पाक सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम की शान में कलाम पढ़ने का दौर चलता रहा। इसी क्रम में मछलीशहर नगर के मोहल्ला सादिकगंज की अंजुमन अल्विया ने बीती रात 24 दिसंबर 2022 को वाराणसी में नातिया तकाबला में शिरकत किया । जिसमे 22 अंजुमनों में अंजुमन अलविया ने अकरम जौनपुरी का कलाम…
जौनपुर।कबड्डी व रस्साकशी फाइनल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस रहा प्रथम, चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ी हुए सम्मानित रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में शनिवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। जूनियर व सीनियर वर्ग फाइनल खो खो प्रतियोगिता में ग्रीन व एलो तथा रेड व ग्रीन हाउस के बीच हुई।इसमें सीनियर व जूनियर में रेड हाउस प्रथम रहा। सीनियर व जूनियर वर्ग रस्साकशी प्रतियोगिता में बालक वर्ग ब्लू व रेड के बीच हुआ। जिसमें सीनियर व जूनियर में रेड…
जौनपुर।गौशाला में साफ सफाई हर वक्त रहे -जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने गाय को माला पहनाकर खिलाया गुड़: रिपोर्ट-हाफिज नियामत मछलीशहर।स्थानीय विकास खण्ड के सराययुसुफ गांव में बने गौशाला का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान को निस्तारण करने का निर्देश दिया। बताते हैं कि शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जगह जगह गाय का गोबर बड़ा देख गोपालक को हर वक्त साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।इस दौरान एडीओ पंचायत राम निहोर ने बताया कि गौशाला में 94 गायें…
