Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
मछलीशहर एस.एस. ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र जौनपुर के द्वारा दो दिवसीय क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जौनपुर।अनुशासित रहकर खेल खेलना जिंदगी का वसूल मुख्य अतिथि रिपोर्ट-हाफिज नियामत मछलीशहर। नेहरू युवा केंद्र जौनपुर द्वारा दो दिवसीय क्षेत्र स्तरीय खेल कूद का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग), 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) खेल का आयोजन किया गयाl खेल का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ.त्रिलोकीनाथ यादव ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया । तथा आज के मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत यादव जिला पंचायत सदस्य सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष…
जौनपुर।मझगवां में सुशासन सप्ताह का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के मझगवां कला गांव के पंचायत भवन पर शनिवार को सरकार के मनसा के अनुसार चल रहे 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एडीओ पंचायत मुमताज अहमद नोडल अधिकारी रहे । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, जाब कार्ड, विधवा व बृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया । कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार, लेखपाल मृत्युंजय ,…
जौनपुर।स्वस्थ बनेगा इण्डिया प्रोग्राम के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — बीआरसी पर शनिवार को डिटाल ,बनेगा स्वस्थ इंडिया के अंतर्गत डिटाल स्कूल हाईजेन शिक्षा प्रोग्राम की शुरुआत डिटाल इन्डिया द्वारा की जा रही है ।5 वर्षों के लिए जलालपुर ब्लॉक के पचास स्कूलों का चयन स्वस्थ बनेगा इंडिया प्रोग्राम के लिए किया गया है। पचास स्कूलों के सौ शिक्षकों को प्रति विद्यालय दो शिक्षक को कार्यक्रम के ईओ संजय सिंह रघुवंशी और उनकी टीम के द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि हम अपने इस कार्यक्रम के द्वारा छात्रों के व्यवहार परिवर्तन…
जौनपुर।जलालपुर बीईओ सहित पांचों एआरपी हुए सम्मानित रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — निपुण असेसमेंट टेस्ट में जो बेसिक शिक्षा विभाग यू पी (एसईआरटी )द्वारा 12 दिसंबर को आयोजित किया गया था ।उस परीक्षा मे जलालपुर के प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित बच्चों के सापेक्ष 92•18 प्रतिशत छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित करा कर जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल और डायट प्राचार्य सच्चिदानंद यादव ने बी ई ओ रमाकांत सिंह को 2100 रुपये नगद ,साल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र तथा सभी पांचों ए आर पी डॉ गिरीश कुमार सिंह, रुद्र सेन…
जौनपुर।बरसठी एक ही स्थान पर 10 मौत दहशत में ग्रामीण,ग्रामीणों ने सरकार से की सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संसाधनों की मांग रिपोर्ट-दीपक शुक्ला बरसठी : स्थानीय क्षेत्र के मियाचक (हसियां) गांव के पास एक अंधा मोड़ होने के कारण अक्सर सड़क हादसा होता रहता है। जिसमे अब तक कुल उस सड़क हादसे में दस लोगो की जान भी जा चुकी है। कल बृहस्पतिवार को भी उसी 200 सौ मीटर के रेंज में एक और बाइक सवार मौत के घाट उतर गया और एक अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई अस्पताल में लड़ रहा है। गांव वालो ने बताया…
जौनपुर।पीएनबी बैंक के खाताधारकों का पैसा ग़ायब होने से मचा हड़कंप,खाते से 1 करोड़ से अधिक गायब होने से नाराज़ ग्राहकों ने किया हंगामा पुलिस ने संभाला मोर्चा, कर्मियों को लगाई फ़टकार खेतासराय।पीएनबी बैंक शाखा खेतासराय में सैकड़ों खातेदारों के खाते से 1.60 करोड़ रुपए गायब होने से जबरदस्त हड़कंप मच गया। खुद के पैसे गायब होने की खबर से सैकड़ों खाताधारकों की भीड़ शुक्रवार को बैंक शाखा के बाहर उमड़ी तो बैंक कर्मचारियों को सांप सूंघ गया। आक्रोशित खाताधारक बैंक शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार हंगामा कर दिये। मामले की गंभीरता को देखते ही…
जौनपुर।खाता धारकों की बढ़ी भीड़,कई के खाते से रुपए गायब,पंजाब नेशनल बैंक खेतासराय का मामला जौनपुर। खेतासराय में अपनी गाढ़ी कमाई को बैंक में रखकर सुरक्षित समझने वालों के लिए शुक्रवार को बुरी खबर मिली, उनके खाते से लाखों रुपए पल भर में छू मंतर हो गया तो वहीं बैंक में अफरा तफरी का माहौल दिनभर बना रहा। ऐसे में कई जिलों की टीम मामले की जांच पड़ताल करती नजर आई तो ग्राहकों को आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही थी। दरअसल यहां के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एक करोड़ साठ लाख के घोटाले की छपी खबर पढ़कर…
जौनपुर।चौधरी चरण सिंह जीवन पर्यंत किसानों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे- रामलाल पाल पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह सदैव किसानों के हितेषी रहे और उन्हें किसानों के मसीहा के तौर पर भी जाना जाता है। वह किसानों को देखकर ही उनके मन का हाल जान लेते थे। उक्त बातें मुंगरा बादशाहपुर कस्बे के आजाद नगर पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जयंती समारोह पर सपा विधानसभा प्रभारी रामलाल पाल…
जौनपुर तीन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज रिपोर्ट-हाफिज नियामत मछलीशहर ।ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा लाइन हानि को कम किये जाने के निर्देश पर कस्बा मछलीशहर में अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा एवम जे.ई. अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा मछलीशहर कस्बे के मोहल्ला कायस्थाना एवम कोतवाली में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 03 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत FIR कराया गया । उपरोक्त चेकिंग अभियान से मछलीशहर क्षेत्र के कटियामारों में भय का माहौल बना रहा । मछलीशहर के अधिशासी अभियंता श्री रामानन्द मिश्रा…
Technology – Yamaha की कई बेहतरीन बाइक्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं जिन्हें देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही अपनी एक धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. जी हां दरअसल आपको बता दें कि Yamaha अपना एक बेहतरीन Neo electric scooter को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. साथ ही आपको बता दें कि इस स्कूटर में आपको बेहद ही धांसू फीचर्स के साथ ही जबरदस्त स्टाइलिश लुक भी देखने को मिल जाएगा. इसके साथ ही ये…
